Windfall Tax : डीजल, जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने बढ़ाया विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स, वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

इसके अलावा, घरेलू स्तर पर निकाले जाने वाले क्रूड ऑयल पर भी लेवी 300 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 13,300 रुपये प्रति टन कर दी गई है

अपडेटेड Sep 01, 2022 पर 9:00 AM
Story continues below Advertisement
सरकार घरेलू बाजार में तेल की कीमतों को काबू में रखने के लिए डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स की हर 15 दिन में समीक्षा कर रही है

सरकार ने डीजल और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स में बढ़ोतरी कर दी है। तेल कंपनियों को अब डीजल के एक्सपोर्ट पर 13.5 रुपये प्रति लीटर और जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर 9 रुपये प्रति लीटर टैक्स देना होगा। इसके अलावा, घरेलू स्तर पर निकाले जाने वाले क्रूड ऑयल पर भी लेवी 300 रुपये प्रति टन बढ़ाकर 13,300 रुपये प्रति टन कर दी गई है। यह बढ़ोतरी 1 सितंबर से प्रभावी हो गई है।

हर 15 दिन में समीक्षा करती है सरकार

सरकार विंडफॉल टैक्स की हर 15 दिन में समीक्षा कर रही है। वित्त मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस तरह की चौथी समीक्षा में सरकार ने डीजल के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल प्रॉफिट टैक्स 7 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 13.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वहीं जेट फ्यूल के एक्सपोर्ट पर यह टैक्स 2 रुपये से बढ़ाकर 9 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।


LPG Cylinder Price: 1 सितंबर से 100 रुपये सस्ती हुई रसोई गैस, दिल्ली, मुंबई, पटना जैसे सभी शहरों में जारी हुए नए रेट

दिल्ली में कम हुई एटीएफ की कीमत

हालांकि, इसके बाद गुरुवार को घरेलू स्तर पर जेट फ्यूल यानी एटीएफ (ATF) यानी aviation turbine fuel की कीमतों में कमी देखने को मिली है। दिल्ली में एटीएफ की कीमत 0.7 फीसदी घटकर 1.21 लाख रुपये प्रति किलोलीटर हो गई, जो पहले 1.22 रुपये थी।

क्यों लगाया था विंडफॉल टैक्स

दुनिया भर में बड़ी संख्या में देशों द्वारा एनर्जी कंपनियों के सुपर नॉर्मल प्रॉफिट पर टैक्स लगाने के बाद भारत ने इस साल 1 जुलाई को पहली बार विंडफाल टैक्स लगाया था। लेकिन उसके बाद अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीमतें कम हो गई, जिससे तेल उत्पादक कंपनियों और रिफाइनर्स के प्रॉफिट मार्जिन घट गए। इसके बाद से लगातार विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया जा रहा है।

Business Idea: इस प्रोडक्ट की लाइफ टाइम रहती है भारी डिमांड, जानिए कैसे करें मोटी कमाई

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।