TVS Motor Q4 Results: टीवीएस मोटर का प्रॉफिट 19% बढ़कर 771 करोड़ रुपये, रेवेन्यू 30% बढ़ा

TVS Motor Q4 Results: टीवीएस मोटर ने कहा है कि स्टैंडएलोन बिजनेस का रेवेन्यू मार्च तिाही में 12,808 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो किसी तमाही में सबसे ज्यादा है। कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू मार्च तिमाही में 36 फीसदी बढ़ा। ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.1 फीसदी हो गया

अपडेटेड May 13, 2026 पर 2:49 PM
Story continues below Advertisement
TVS Motor का शेयर 2:30 बजे 0.70 फीसदी गिरकर 3,536 रुपये पर चल रहा था।

TVS Motor Q4 Results: टीवीएस मोटर कंपनी ने मार्च तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। साल दर साल आधार पर कंपनी का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट 19 फीसदी बढ़कर 771.5 करोड़ रुपये रहा। ऑपरेशंस से कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू मार्च तिमाही में 30 फीसदी बढ़कर 15,052.7 करोड़ रुपये रहा। नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों पर दबाव देखने को मिला।

स्डैंटएलोन रेवेन्यू में 36 फीसदी उछाल

TVS Motor ने कहा है कि स्टैंडएलोन बिजनेस का रेवेन्यू मार्च तिाही में 12,808 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो किसी तमाही में सबसे ज्यादा है। कंपनी का स्टैंडएलोन रेवेन्यू मार्च तिमाही में 36 फीसदी बढ़ा। ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन बढ़कर 13.1 फीसदी हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 12.5 फीसदी था। इसमें 60 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा हुआ।


टू-व्हीलर्स, थ्री व्हीलर्स सेल्स 28 फीसदी बढ़ी

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का टैक्स से पहले ऑपरेटिंग प्रॉफिट (PBT) भी 1,375 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ज्यादा है। यह FY25 में 936 करोड़ रुपये के नॉर्मलाइज्ड ऑपरेटिंग प्रॉफिट से 47 फीसदी ज्यादा है। मार्च तिमाही में कंपनी की टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स सेल्स (एक्सपोर्ट सहित) साल दर साल आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 15.60 लाख यूनिट्स रही।

कंपनी ने करीब 7 लाख मोटरसाइकिलें बेची

कंपनी ने मार्च तिमाही में 6.93 लाख मोटरसाइकिल्स बेची। यह एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 23 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान स्कूटी की बिक्री 32 फीसदी बढ़कर 6.60 लाख यूनिट्स रही। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की सेल्स मार्च तिमाही में 51 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख यूनिट्स पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 76 हजार ईवी बेची थी।

भारत में थ्री-व्हीलर्स के दो मॉडल लॉन्च किए

टीवीएस मोटर ने मार्च तिमाही में किंग कार्गे एचडी सीएनजी थ्री-व्हीलर और आर्बिटर V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर घरेलू बाजार में लॉन्च किए। कंपनी ने मोरक्को में Apache RTR 310 मोटरसाइकिल लॉन्च की। इंडोनेशियो में कंपनी का कुल प्रोडक्शन 10 लाख यूनिट्स तक पहुंच गया। कंपनी ने इंडोनेशिया में Amado थ्री-व्हीलर भी लॉन्च किया।

यह भी पढ़ें: HPCL Q4 Results: 5 साल के सबसे तगड़े डिविडेंड का ऐलान, 5% उछले शेयर

रिजल्ट्स के बाद शेयरों में गिरावट 

मार्च तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में गिरावट आई। 2:30 बजे शेयर 0.70 फीसदी गिरकर 3,536 रुपये पर चल रहा था। हालांकि, बीते एक साल में शेयर का प्रदर्शन शानदार रहा है। इसने इस दौरान 30 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है। टीवीएस मोटर टू-व्हीलर्स और थ्री-व्हीलर्स बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।