बजाज ऑटो लिमिटेड (Bajaj Auto Ltd) ने बुधवार को कहा कि वह 300 करोड़ रुपये निवेश करके पुणे के आकुर्डी (Akurdi in Pune) में इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माण करने का कारखाना लगायेगा। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस कारखाने का काम शुरू हो चुका है और इसमें सालाना 5,00,000 इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) का उत्पादन करने और घरेलू बाजारों में आपूर्ति करने और बाहर भी निर्यात करने की क्षमता होगी।
इस 5 लाख वर्ग फुट में फैली हुई नई यूनिट का पहला वाहन जून 2022 तक रोल्ड आउट होने की उम्मीद है। इस यूनिट में लगभग 800 लोगों को रोजगार मिलेगा। आकुर्डी मूल रूप से चेतक स्कूटर फैक्ट्री की साइट है।
बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज (Rajiv Bajaj, Managing Director of Bajaj Auto) ने कहा, "यह अलाइनमेंट हमें विश्वास दिलाता है कि अब टिकाऊ शहरी गतिशीलता के लिए हल्के इलेक्ट्रिक वाहन का समय आ गया है।"
उन्होंने यह भी कहा कि आकुर्डी कारखाने में निवेश से हाई-टेक आरएंडडी कंपीटेंसीज, हाई इफिसिएंसीज इंजीनियरिंग कैपाब्लिटीज, विश्व स्तरीय आपूर्ति श्रृंखला का तालमेल और वैश्विक वितरण नेटवर्क के साइकल को पूरा किया जायेगा जिससे कंपनी ईवी (EVs) में भारत और विदेशी दोनों बाजार में अग्रणी स्थिति में आ जायेगी।
बजाज ऑटो द्वारा किए गए निवेश के बाद कई और वेंडर द्वारा आगे 250 करोड़ रुपये (3.3 करोड़ अमरीकी डालर) का निवेश किया जायेगा ऐसाक कंपनी ने कहा।
नई यूनिट में लॉजिस्टिक्स और मटेरियल हैंडलिंग, फैब्रिकेशन और पेंटिंग, असेंबली और क्वालिटी एश्योरेंस सहित हर काम के लिए अत्याधुनिक रोबोटिक और ऑटोमेटेड मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम होंगे।