Bajaj Finance Q4 Preview: 70% तक बढ़ सकता है मुनाफा, 14% बढ़ सकती है ब्याज आय

Bajaj Finance के कस्टमर बेस में सालाना आधार पर 18.5% और तिमाही आधार पर 4% का उछाल देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Apr 25, 2022 पर 3:37 PM
Bajaj Finance का सालाना आधार पर Q4FY22 में मुनाफा 69.9% बढ़कर 2442.1 करोड़ रुपये रह सकता है

बाजार की दिग्गज एनबीएफसी कंपनी बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के नतीजे कल यानी मंगलवार 26 अप्रैल को आएंगे। सीएनबीसी पोल के मुताबिक बजाज फाइनेंस के चौथी तिमाही के नतीजे शानदार रह सकते हैं। कंपनी का मुनाफा करीब 70% तक बढ़ सकता है। मुनाफे के अलावा कंपनी की ब्याज से कमाई में भी 14% से ज्यादा की बढ़त की संभावना व्यक्त की जा रही है। लेकिन पोल के मुताबिक NET INTEREST MARGIN पर दबाव दिख सकता है।

सीएनबीसी पोल के मुताबिक सालाना आधार पर Q4FY22 में कंपनी का मुनाफा 69.9% बढ़कर 2442.1 करोड़ रुपये रह सकता है जबकि पिछले साल की तिमाही में कंपनी का मुनाफा 1437 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 14.9% की बढ़त देखने को मिल सकती है।

सालाना आधार पर Q4FY22 में कंपनी की NII 14.5% बढ़कर 5332.3 करोड़ रुपये रह सकती है जबकि पिछले साल की तिमाही में कंपनी की NII 4659 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर मुनाफे में 14.9% की बढ़त देखने को मिल सकती है।


पोल के आंकड़े बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के सुमित मेहरोत्रा ने कहा कि कंपनी के नए लोन में गिरावट देखने को मिल सकती है। टिकट साइज के बढ़ने से AUM ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है। लेकिन NIM पर दबाव मुमकिन है। सालाना आधार पर नए लोन 63 लाख हो सकते हैं जिसमें 14.55% का उछाल नजर आ सकता है जबकि इसमें तिमाही आधार पर 14.86% की गिरावट नजर आ सकती है। वहीं कंपनी की कम प्रोविजनिंग से मजबूत मुनाफा देखने को मिल सकता है।

पहले कारोबारी दिन बाजार में दबाव, जानिये आशीष बहेती की बाजार पर राय और किन स्टॉक्स पर है आज इनका दांव

सुमित ने कहा कि वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में बजाज फाइनेंस का कस्टमर बेस 5.76 करोड़ रह सकता है। इसमे सालाना आधार पर 18.5% की और तिमाही आधार पर 4% की बढ़त नजर आ सकती है।

सुमित ने आगे कहा कि कंपनी का AUM 197500 करोड़ रुपये रह सकता है जिसमें सालाना आधार पर 29.13% और तिमाही आधार पर 8.94% की बढ़त नजर आ सकती है। कंपनी की CRAR में मजबूती बनी रह सकती है जो कि 27.2% रह सकती है। तिमाही आधार पर कंपनी की एसेट क्वालिटी में सुधार आ सकता है जबकि इसके प्रोविजंस में गिरावट देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।