सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
आज डीलिंग रूम्स में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को दो स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने आज अपने क्लाइंट्स को पहले एक बैंकिंग स्टॉक में खरीदारी करवाई। डीलर्स ने आज सरकारी बैंक केनरा बैंक के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने इस शेयर पर BTST यानी कि आज खरीदें और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। डीलर्स का मानना है कि इस शेयर में 235-240 रुपये का टारगेट प्राइस देखने को मिल सकता है। वहीं आज एक्सपायरी से पहले FIIs, हेज फंड्स इस स्टॉक में खरीदारी करते हुए नजर आये।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने जी के स्टॉक पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने अपने क्लाइंट्स से इस स्टॉक में पोजीशनल खरीदारी करने को कहा। डीलर्स के मुताबिक सितंबर सीरीज में इस स्टॉक में बढ़त देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि सितंबर में ये स्टॉक 270-280 रुपये तक जा सकता है। इस बीच आज इस इस शेयर में गिरावट में HNIs शेयर खरीदते हुए नजर आये।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)