Get App

Bharat Electronics के शेयर चढ़े, सितंबर तिमाही में अच्छे नतीजों को बाजार ने दी सलामी

भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में शामिल डिफेंस सेक्टर की सरकारी कंपनी Bharat Electronics ने कहा कि 1 अक्टूबर, 2022 तक उसकी ऑर्डर बुक 52,795 करोड़ रुपये की रही

Translated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 27, 2022 पर 4:41 PM
Bharat Electronics के शेयर चढ़े, सितंबर तिमाही में अच्छे नतीजों को बाजार ने दी सलामी
रिलायंस सिक्योरिटीज ने Bharat Electronics पर सकारात्मक नजरिया बनाये रखा है। उनका कहना है कि डिफेंस सेक्टर में सरकार का फोकस और खर्च बढ़ाने से इस कंपनी को फायदा होगा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) के शेयर में आज मजबूती में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। आज वीकली एक्सपायरी के दिन 27 अक्टूबर को ये स्टॉक 2.7 प्रतिशत बढ़कर 108 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी की अच्छी ऑर्डर बुक के दम पर मजबूत आय के चलते बाजार में स्टॉक ने आज तेजी में कारोबार किया। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के लिए अच्छे नतीजे दर्ज करने के बाद कंपनी का स्टॉक आज बढ़त के साथ बंद हुआ।

कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 611.05 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की तिमाही से 0.25 प्रतिशत कम रहा। इनपुट लागत के बढ़ने की वजह से मुनाफे पर असर हुआ। वहीं अच्छी ऑर्डर बुक के हिसाब से काम करने ऑपरेशन से स्टैंडअलोन आय सालाना आधार पर 7.8 प्रतिशत बढ़कर 3,946 करोड़ रुपये हो गई।

भारत सरकार की नवरत्न कंपनियों में शामिल डिफेंस सेक्टर की सार्वजनिक कंपनी ने कहा कि 1 अक्टूबर, 2022 तक उसकी ऑर्डर बुक 52,795 करोड़ रुपये की थी।

इस कंपनी के स्टॉक पर एनालिस्ट्स ने अपनी "खरीद" कॉल को बनाए रखा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें