सरकार ने हर्बिसाइड ग्लाइफोसेट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगाई है। इसकी पाबंदी को लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। चाय की खेती में ग्लाइफोसेट का इस्तेमाल होता है। ग्लाइफोसेट से कैंसर होने का खतरा बना रहता है। इससे पहले भी ग्लाइफोसेट के इस्तेमाल पर केरल और आंध्रप्रदेश राज्यों में पाबंदी लगी हुई थी। वहीं तेलंगाना और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने भी इसके इस्तेमाल पर रोक लगाई थी।
सरकार के इस फैसले से जहां एक तरफ देशवासियों की सेहत के लिहाज से ये अच्छी खबर है लेकिन कुछ कंपनियों कमाई के लिए ये प्रतिकूल खबर हो सकती है। किस कंपनी पर इस खबर का क्या असर होगा इस पर जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि इसके लिए आज सुमितोमो केमिकल (SUMITOMO CHEMICAL) की बात करेंगे। ये कंपनी कई प्रोडक्ट्स बनाती है। ये फसलों की सुरक्षा से जुड़े हुए उत्पाद बनाती है। चावल की खेती के लिए भी उत्पाद बनाती है।
उन्होंने कहा कि ये स्टॉक आज फोकस में है। इसकी वजह ये है कि आज इसमें इंट्राडे 9 प्रतिशत का डिप देखने को मिला। ये मजबूत खुलने के बाद भी 5 प्रतिशत नीचे कारोबार करता हुआ नजर आया है। इसकी पीछे की सबसे प्रमुख वजह ये है अब केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें सरकार ने ग्लाइफोसेट के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।
ग्लाइफोसेट पर बैन से SUMITOMO CHEMICAL कंपनी के रेवेन्यू पर 20% तक असर दिखाई दे सकता है। ये ग्लाइफोसेट टी प्लांटेशन में इस्तेमाल होता है। इससे कैंसर होने के खतरा बताया गया है। सरकार के फैसले के बाद इस प्रोडक्ट की मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री, इंपोर्ट, एक्सपोर्ट और इस्तेमाल बंद करना होगा। इसका सीधा असर आने वाले दिनों में SUMITOMO CHEMICAL और बेयर कॉर्पसाइंस (Bayer CropScience) जैसी कंपनियों की कमाई पर होता हुआ दिखाई देगा।
आज SUMITOMO CHEMICAL का शेयर बाजार बंद होने के समय 4.33 प्रतिशत या 22.95 रुपये गिरकर 507 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 540.80 रुपये रहा है जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 344.25 रुपये रहा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)