Q1 Results: सरकारी कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी, रेवेन्यू 120% बढ़ा; शेयरों पर रहेगी नजर

Q1 Results: सरकारी कंपनी ONGC की कंपनी MRPL ने जून तिमाही में शानदार वापसी की है। कंपनी घाटे से निकलकर ₹945.7 करोड़ के मुनाफे में पहुंच गई। रेवेन्यू 120% बढ़ा है। साथ ही ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार में भी कंपनी ने बड़े कदम उठाए हैं। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jul 15, 2026 पर 10:49 PM
MRPL का शेयर नतीजों से पहले बुधवार को NSE पर मामूली बढ़त के साथ ₹157 पर बंद हुआ।

Q1 Results: सरकारी तेल रिफाइनिंग कंपनी Mangalore Refinery and Petrochemicals (MRPL) ने जून तिमाही (Q1FY27) में जोरदार वापसी की है। ONGC की इस कंपनी का शुद्ध मुनाफा ₹945.7 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹270.7 करोड़ का घाटा हुआ था।

रेवेन्यू में भी बड़ी छलांग

जून तिमाही में MRPL का ऑपरेटिंग रेवेन्यू बढ़कर ₹38,254.2 करोड़ पहुंच गया। एक साल पहले यह ₹17,356.7 करोड़ था। मतलब रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 120% बढ़ा है।


वहीं, EBITDA ₹179.5 करोड़ से बढ़कर ₹1,317.6 करोड़ हो गया। EBITDA मार्जिन भी 1.03% से बढ़कर 3.44% पर पहुंच गया।

इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार जारी

तिमाही के दौरान MRPL ने अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का भी विस्तार किया। कंपनी को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक जाने वाली एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पाइपलाइन के लिए PNGRB से मंजूरी मिल गई।

इसके अलावा कंपनी ने मंगलुरु, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के नए टर्मिनलों और डिपो से प्रोडक्ट लोडिंग भी शुरू कर दी है।

ग्रीन फ्यूल में भी बड़ी उपलब्धि

MRPL ने अप्रैल में ISCC CORSIA सर्टिफिकेशन हासिल किया। इसके बाद कंपनी इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल (UCO) से सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) बना सकेगी।

इससे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के मुताबिक ग्रीन एविएशन फ्यूल बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य और एविएशन सेक्टर में कार्बन उत्सर्जन घटाने की दिशा में भी यह अहम कदम माना जा रहा है।

MRPL के शेयर का हाल

MRPL का शेयर नतीजों से पहले बुधवार को NSE पर मामूली बढ़त के साथ ₹157 पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 3.79% चढ़ा है। वहीं, 1 साल में इसने करीब 7% का रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 27.64 हजार करोड़ रुपये है।

Semiconductor Mission 2.0: सरकार की ₹1.27 लाख करोड़ की सेमीकंडक्टर स्कीम, इन 10 स्टॉक्स को मिल सकता है तगड़ा फायदा

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।