भारती एयरटेल लिमिटेड (Bharti Airtel Ltd (Airtel) का सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2021-22 (Q4FY22) की चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 165 प्रतिशत बढ़कर 2,008 करोड़ रुपये रहा। वहीं एक साल पहले की चौथी तिमाही में मुनाफा 759 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही आधार पर देखा जाये तो कंपनी का मुनाफा अक्टूबर-दिसंबर की अवधि के दौरान हुए 830 करोड़ रुपये के मुनाफे से 142 प्रतिशत बढ़ गया है।
ग्राहकों की संख्या के आधार पर भारत में दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी एयरटेल की कंसोलिडेटेड आय 22 प्रतिशत बढ़कर 31,500 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी की आय 25,747 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही आधार पर देखा जाये तो कंपनी आय पिछली तिमाही में दर्ज 29,867 करोड़ रुपये की आय से 5.5 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला।
नतीजों के बाद जानते हैं क्या है स्टॉक पर ब्रोकरेजेस का नजरिया
JEFFERIES की BHARTI AIRTEL पर राय
JEFFERIES ने BHARTI AIRTEL पर राय व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी ने Q4 में अच्छे नतीजे पेश किए हैं। नतीजों को टैरिफ हाइक से बूस्ट मिला है। कंपनी द्वारा नेटवर्क इन्वेस्टमेंट से सब्सक्राइबर मिक्स में सुधार जारी है। उनका कहना है कि FY22-25 के दौरान 20% EBITDA CAGR संभव हैं। कंपनी का फ्री कैश फ्लो मजबूत नजर आ रहा है। वहीं 2.5x के साथ कर्ज की स्थिति सामान्य दिख रही है। हालांकि कंपनी के DTH और अफ्रीका बिजनेस से निराशा हुई है। इन सब आंकडों के बावजूद जेफ्फरीज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 880 रुपये तय किया है।
NOMURA की BHARTI AIRTEL पर राय
NOMURA ने BHARTI AIRTEL पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इन्होंने इस स्टॉक के लिए 855 रुपये का टारगेट तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं। भारतीय वायरलेस और होम बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा रहा है।
Bharti Airtel का स्टॉक कल यानी 17 मई को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर 13.85 रुपये ऊपर चढ़कर 707. रुपये पर बंद हुआ। ये स्टॉक पिछले 1 साल में 31 प्रतिशत चढ़ा है। हालांकि पिछले एक हफ्ते में इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )