Bonus Share : 4 महीने में 34% भागा यह टेक्सटाइल स्टॉक, अब बोनस शेयर का किया ऐलान

Gloster Ltd के शेयर ने 20 जून, 2022 को 850 रुपये का 52 हफ्ते का लो छुआ, जो अब 1,155 रुपये के आसपास बना हुआ है

अपडेटेड Oct 30, 2022 पर 10:49 AM
Story continues below Advertisement
Gloster Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 7 नवंबर, 2022 को मीटिंग होगी। इसमें सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने, कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर देने पर विचार किया जाएगा
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Gloster Ltd Share : इस स्मॉलकैप कंपनी का शेयर पिछले साढ़े चार महीने में 34 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। अपनी कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। हम यहां 631 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी ग्लोस्टर लिमिटेड की बात कर रहे हैं। कंपनी जूट और जूट से संबंधित एक्सपोर्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बनाती है।

    7 नवंबर को होगी बोर्ड मीटिंग

    Gloster Ltd ने हाल में एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 7 नवंबर, 2022 को मीटिंग होगी। इसमें सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने, कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर देने पर विचार किया जाएगा।” यह भी सूचित किया जाता है कि डेजिग्नेटेड पर्सन्स और उनके संबंधियों के लिए 1 अक्टूबर, 2022 से ग्लोस्टर लिमिटेड की ट्रेडिंग विंडो बंद हो चुकी है, जो बोर्ड मीटिंग के नतीजों के ऐलान के 48 घंटे बाद खुलेगी।


    Gloster Ltd के शेयर शुक्रवार, 28 अक्टूबर को बीएसई पर 1.71 फीसदी टूटकर 1,155.30 रुपये पर बंद हुए। पिछले पांच साल में स्टॉक 5.55 फीसदी टूट चुका है और एक साल में लगभग 3 फीसदी चढ़ा है।

    Multibagger Stock : ब्रांडेड कपड़े बनाने वाली इस कंपनी ने 6 महीने में दिया 134% रिटर्न, क्या अभी भी है मौका?

    52 हफ्ते के हाई से 14.50 फीसदी नीचे है शेयर

    हालांकि, पिछले लगभग साढ़े चार महीने में शेयर लगभग 34 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। शेयर ने 20 जून, 2022 को 850 रुपये का 52 हफ्ते का लो छुआ, जो अब 1,155 रुपये के आसपास बना हुआ है। इस प्रकार लगभग साढ़े चार महीने में शेयर लगभग 34 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। हालांकि, शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई 1,350 रुपये से 14.50 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है।

    Multibagger Stock: 25 हजार के निवेश पर बनाया करोड़पति, झुनझुनवाला के कारोबारी साझीदार ने भी लगाया है दांव

    सितंबर, 2022 में समाप्त तिमाही के दौरान कंपनी में प्रमोटर शेयरहोल्डिंग 72.63 फीसदी, डीआईआई की होल्डिंग 14.79 फीसदी और पब्लिक स्टेक 12.57 फीसदी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।