Get App

Bonus Share : 4 महीने में 34% भागा यह टेक्सटाइल स्टॉक, अब बोनस शेयर का किया ऐलान

Gloster Ltd के शेयर ने 20 जून, 2022 को 850 रुपये का 52 हफ्ते का लो छुआ, जो अब 1,155 रुपये के आसपास बना हुआ है

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Oct 30, 2022 पर 10:49 AM
Bonus Share : 4 महीने में 34% भागा यह टेक्सटाइल स्टॉक, अब बोनस शेयर का किया ऐलान
Gloster Ltd के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 7 नवंबर, 2022 को मीटिंग होगी। इसमें सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने, कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर देने पर विचार किया जाएगा

Gloster Ltd Share : इस स्मॉलकैप कंपनी का शेयर पिछले साढ़े चार महीने में 34 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुका है। अपनी कंपनी ने अपने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर देने का ऐलान किया है। हम यहां 631 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी ग्लोस्टर लिमिटेड की बात कर रहे हैं। कंपनी जूट और जूट से संबंधित एक्सपोर्ट क्वालिटी के प्रोडक्ट्स बनाती है।

7 नवंबर को होगी बोर्ड मीटिंग

Gloster Ltd ने हाल में एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि “कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 7 नवंबर, 2022 को मीटिंग होगी। इसमें सितंबर, 2022 को समाप्त तिमाही के नतीजों को मंजूरी देने, कंपनी के शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर देने पर विचार किया जाएगा।” यह भी सूचित किया जाता है कि डेजिग्नेटेड पर्सन्स और उनके संबंधियों के लिए 1 अक्टूबर, 2022 से ग्लोस्टर लिमिटेड की ट्रेडिंग विंडो बंद हो चुकी है, जो बोर्ड मीटिंग के नतीजों के ऐलान के 48 घंटे बाद खुलेगी।

Gloster Ltd के शेयर शुक्रवार, 28 अक्टूबर को बीएसई पर 1.71 फीसदी टूटकर 1,155.30 रुपये पर बंद हुए। पिछले पांच साल में स्टॉक 5.55 फीसदी टूट चुका है और एक साल में लगभग 3 फीसदी चढ़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें