RBL Bank पर RBI का बयान आया है। ये बयान आरबीएल बैंक के लिए राहत भरा है। इस बयान में केंद्रीय बैंक ने कहा कि आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है। इसके साथ ही Bank के पास पर्याप्त पूंजी है। आरबीआई ने डिपॉजिटर्स और शेयरधारकों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है। RBI के बयान के बाद बैंक के शेयर में निचले स्तरों से सुधार नजर आया है।
सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय आरबीआई के बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि आरबीआई ने बाजार में उठ रही अफवाहों के चलते बयान जारी किया। भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि हाफ इयरली ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक 30 सितंबर तक RBL Bank की CAR 16.33% पर बरकरार रही। वहीं इस रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर तक RBL Bank की PCR 76.6% पर बरकरार रही। जबकि 24 दिसंबर तक RBL Bank की LCR 153% रही।
आरबीआई ने कहा कि आरबीएल बैंक की वित्तीय स्थिति संतोषजनक है क्योंकि रेगुलेटर के मुताबिक LCR 100 प्रतिशत तक होना चाहिए जबकि RBL Bank की LCR 153% है लिहाजा इस शेयरधारकों और डिपॉजिटर्स को अफवाहों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आरबीआई बैंक का बयाना आरबीएल बैंक के लिए उत्साहजनक साबित होता हुआ दिखाई दिया।
आरबीआई के ऐक्शन के बाद आज आरबीएल बैंक के शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली और बैंक का शेयर 20 प्रतिशत तक टूट गया था। लेकिन आरबीआई का बयान आने के बाद इसमें 3 रुपये तक का उछाल देखने को मिल रहा है इस समय ये शेयर 150 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले RBL BANK के खिलाफ RBI ने बड़ा ऐक्शन लिया और YOGESH DAYAL को 2 साल के लिए बैंक का ADDITIONAL DIRECTOR बना दिया। RBL BANK के MD और CEO VISHWAVIR AHUJA छुट्टी पर गए। जबकि मौजूदा ED RAJEEV AHUJA को अंतरिम MD और CEO नियुक्त किया गया।