Britannia के रिजल्ट के बाद स्टॉक में मामूली गिरावट, जानें MORGAN STANLEY और Jefferies की स्ट्रैटजी

Britannia Industries की आय सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 3,701 करोड़ रुपये रही

अपडेटेड Aug 05, 2022 पर 5:58 PM
Story continues below Advertisement
Jefferies ने Britannia पर कहा है कि जिनके पास इस स्टॉक में पोजीशन है वे इस पर होल्ड रेटिंग बनाकर रखें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के नतीजे कमजोर रहे हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि कंपनी की आय में इजाफा देखने को मिला। इसमें सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी के नतीजे आने के बाद बाजार में एनएसई पर आज ये शेयर करीब 12.11 बजे 0.77 प्रतिशत गिरकर 3746.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

ब्रिटानिया का वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत बढ़कर 336 करोड़ रुपये रहा है। वहीं 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज  की आय सालाना आधार पर 8.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 3,701 करोड़ रुपये रही है।

BROKERAGES on BRITANNIA


MORGAN STANLEY की Britannia पर रणनीति

MORGAN STANLEY ने Britannia पर निवेश की रणनीति बताते हुए इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इस स्टॉक में 3892 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। कंपनी ने नॉन-बिस्किट बिजनेस पर अपने प्रयास तेज किये हैं। हालांकि मैनेजमेंट ग्रोथ आउटलुक को लेकर पॉजिटिव बना हुआ है।

एक्सपर्ट्स के सुझाये कॉल्स ने सिर्फ 4 दिनों में दिये 18%, 14% और 8% के रिटर्न, आज कौन से स्टॉक्स पर हैं इनकी नजरें

Jefferies की Britannia पर रणनीति

Jefferies ने Britannia पर निवेश रणनीति बताते हुए कहा कि इस स्टॉक में जिसके पास पोजीशन है उन्हें इस पर होल्ड रेटिंग बरकरार रखनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए प्रति शेयर लक्ष्य मूल्य को बढ़ाकर 4380 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के ग्रॉस मार्जिन पर बढ़े हुए मुद्रास्फीति के दबाव का असर देखने को मिला है। कंपनी के कच्चे माल की लागत पीक से नीचे आने की वजह से कंपनी को आगे फायदा होना चाहिए। वहीं कंपनी की H2FY23 शुरू होने पर मार्जिन में मजबूत बाउंस बैक देखने को मिल सकता है।

आज बाजार बंद होने के समय एनएसई पर Britannia का शेयर 2.30 प्रतिशत या 86.95 रुपये घटकर 3688.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।