हिंदुस्तान यूनीलीवर (HINDUSTAN UNILEVER) के कारोबार की शहरी इलाकों में DEMAND सुधरने की उम्मीद है जिसके चलते इसमें ब्रोकरेज बुलिश हो गये हैं। दिग्गज ब्रोकरेजेस Macquarie ने इस दिग्गज स्टॉक पर बुलिश नजरिया अपनाते हुए इसमें Outperform रेटिंग के साथ सबसे ज्यादा 3300 का TARGET दिया है और, CITI और NOMURA ने भी दी खरीदारी की सलाह दी है। विस्तार से जानते हैं ब्रोकरेज की राय-
CITI ने HUL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3,065 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी बाजार की चुनौतियों का सही तरीके से सामना कर रही है। जबकि ग्रामीण ग्रोथ में कमी को ठीक से संभाल रही है। कंपनी के मार्केट शेयर और वॉल्यूम में बढ़ोतरी जारी है। सालाना आधार पर Q3 में 11% रेवेन्यू ग्रोथ का अनुमान बरकरार है।
NOMURA ने HUL पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2,950 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि Q3 मार्केट डिमांड ट्रेड में सुधार दिखाई दिया है। जबकि ग्रामीण इलाकों में सुस्ती का वॉल्यूम पर असर दिखा है। इसके बाद Q2 के मुकाबले ज्यादा प्राइस हाइक संभव है। वहीं Q3 में +11% रेवेन्यू ग्रोथ संभव है और Q3 में +2% वॉल्यूम ग्रोथ संभव है।
MACQUARIE ने HUL पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 3300 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY23 में वॉल्यूम ग्रोथ में सुधार संभव है। कंपनी के प्रोडक्ट्स के
बेहतर मिक्स से मार्जिन को सपोर्ट संभव है। वहीं कीमतें बढ़ने से Q3 वॉल्यूम पर असर संभव है।