बाजार में खरीदारी का मूड कायम, जानिये HDFC Securities के विनय रजानी की बाजार पर राय और ट्रेडिंग कॉल्स

विनय रजानी ने कहा कि निफ्टी में बाय ऑन डिप्स की रणनीति अपनायें

अपडेटेड Jan 07, 2022 पर 1:16 PM
Story continues below Advertisement
HDFC Securities के विनय रजानी

बाजार में आज खरीदारी का मूड कायम है। निफ्टी 17800 और बैंक निफ्टी 38000 के पार निकलने में कामयाब रहा। हालांकि पिछले एक डेढ़ घंटे में बाजार में कंसोलिडेशन दिख रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर आज के हमारे एक्सपर्ट HDFC Securities के विनय रजानी हैं। विनय ने अपनी दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी दिया।

वायदा बाजार में आज के LONG रोल्स वाले स्टॉक्स

JUB FOOD, India Cem, Page और Whilpool


वायदा बाजार में आज के SHORTS रोल्स वाले स्टॉक्स

GMR, NAVIN FLURINE, METROPOLIS और GNFC

वायदा बाजार में आज के SHORTS COVERING रोल्स वाले स्टॉक्स

INDIGO, HAL, ICICI BANK और FED BANK

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17800, 17750 और 17700 पर एक्टिव नजर आये

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17900, 17950 और 18000 पर एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 37500, 37400 और 37600 पर एक्टिव नजर आये

बैंक निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 38000, 38100 और 38200 पर एक्टिव नजर आये

HDFC Securities के विनय रजानी की बाजार पर राय

HDFC Securities के विनय रजानी की बाजार पर राय देते हुए कहा कि निफ्टी में तेजी आने के बाद आज थोड़ा करेक्शन भी नजर आया है लेकिन कुल मिलाकर हमारा नजरिया निफ्टी पर पॉजिटिव बना हुआ है। इसमें शॉर्ट टर्म नजरिये से खरीदारी की जा सकती है। लेकिन आपको निफ्टी में खरीदारी करते समय बाय ऑन डिप्स की रणनीति बनानी चाहिए।

टाइटन के शेयर ने छुआ 52 हफ्ते का उच्च स्तर, Q3 में कमाई रही जोरदार, जानें अब क्या करें निवेशक

NIFTY 50 JAN FUT : खरीदें-17854 रुपये, स्टॉपलॉस-17600 रुपये, लक्ष्य-17950 रुपये

विनय रजानी के आज के ट्रेडिंग काल्स

VOLTAS JAN FUT : खरीदें-1265 रुपये, स्टॉपलॉस-1240 रुपये, लक्ष्य-1350 रुपये

TATA POWER JAN FUT : खरीदें-229 रुपये, स्टॉपलॉस-224 रुपये, लक्ष्य-240 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शन: DABUR INDIA

आज का सस्ता ऑप्शन बताते हुए विनय रजानी ने कहा कि बाजार में अब थोड़ा उतार-चढ़ाव बनता नजर आ रहा है। वीकेंड होने के नाते बाजार में वोलाटिलिटी नजर आना स्वाभाविक है लेकिन इसको देखते हुए हम सुरक्षित सेक्टर यानी एफएमजीसी सेक्टर में सस्ता ऑप्शन चुनेंगे। इसलिए विनय ने डाबर इंडिया का जनवरी सीरीज की 600 के स्ट्राइक वाली कॉल 5.50 रुपये के आस-पास खरीदने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3 रुपये के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं और इसमें 8 से 8.5 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।