डीलिंग रूम्स में इन दो स्टॉक्स में कराई खरीदारी, 1 स्टॉक में 1-2 दिनों में दिख सकती है 40-50 रुपये की तेजी

इस स्टॉक में 1 से 2 दिनों में 2350 से 2360 रुपये के स्तर दिख सकते हैं

अपडेटेड Jan 10, 2022 पर 3:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
डीलिंग रूम में दो स्टॉक्स में मिली खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन 2 बजे से बाजार बंद होने तक खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता आपको बताते हैं कि शेयर डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही मिडकैप सेगमेंट में डीलिंग रूम किस स्टॉक पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


पेटीएम रिकॉर्ड निचले स्तर तक जा सकता है, मैक्वायरी इंडिया ने 25% तक घटाया टारगेट

SIEMENS

डीलर्स ने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय दी। उन्होंने इसमें BTST strategy यानी आज खरीदें और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह दी। डीलर्स को लगता है कि 1 से 2 दिनों में ये स्टॉक 2350 से 2360 रुपये का स्तर छू सकता है। इसमें 7 प्रतिशत का ओपन इंटरेस्ट दिखाई दिया है और फ्रेश लॉन्ग बनते हुए दिखाई दिये हैं।

GRANULES

दूसरे स्टॉक के रूप में इस फार्मा स्टॉक पर डीलिंग रूम्स में खरीदारी की राय मिली है। डीलर्स ने सुझाव दिया कि इसमें 350-360 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। वहीं HNI desks पर फ्रेश खरीदारी देखने को मिली है। आज करीब 3 लाख शेयर ओपन इंटरेस्ट में ऐड हुए हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।