Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा, IL&FS इंजीनियरिंग एंड कंस्ट्रक्शन और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Jan 18, 2022 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Results on January 18 | आज यानी 18 जनवरी को Bajaj Finance, ICICI Prudential Life Insurance Company, L&T Technology Services, ICICI Securities, Tata Elxsi, Anup Engineering, DCM Shriram, Den Networks, EKI Energy Services, Just Dial, Jyoti Structures, Network18 Media & Investments, Newgen Software Technologies, Ramkrishna Forgings, Shree Ganesh Remedies, Shakti Pumps (India), Star Housing Finance, Trident और TV18 Broadcast अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी।


Vikas Ecotech | सालाना आधार पर कंपनी का Q3FY22 में मुनाफा बढ़कर 3.42 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3FY21 में कंपनी को 0.01 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 28.39 करोड़ रुपये से बढ़कर 75.26 करोड़ रुपये हो गई।

Angel One | सालाना आधार पर कंपनी का Q3FY22 में मुनाफा बढ़कर 164.54 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3FY21 में कंपनी को 73.16 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 306.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 597.3 करोड़ रुपये हो गई।

IL&FS Engineering & Construction | निदेशक मंडल 25 जनवरी को मैनपावर प्लान पर विचार और समीक्षा करेगा।

Dilip Buildcon | जांच एजेंसी द्वारा हिरासत में लिए गए चार कर्मचारियों को रिहा कर दिया गया है और अब कंपनी से कोई भी जांच एजेंसी की हिरासत में नहीं है। 'महाराष्ट्र में हाइब्रिड एनुअल मोड पर NHDP चरण-IV के तहत NH-361 के यवतमाल से वर्धा (पैकेज-III) सेक्शन को चार लेन का बनाने' वाले प्रोजेक्ट का काम पूरा हो गया है।

Stock in news- खबरों के दम पर ये शेयर कराएंगे जोरदार कमाई, इनसे हरगिज ना चूके नजर

PTC Industries | UPEIDA ने यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड में कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी Aerolloy Technologies को ब्रह्मोस फैसिलिटी के बगल में 20 हेक्टेयर (50 एकड़) भूमि आवंटित की है।

HFCL | सालाना आधार पर कंपनी का Q3FY22 में मुनाफा घटकर 81.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3FY21 में कंपनी को 85.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 1,277.4 करोड़ रुपये से घटकर 1,215.2 करोड़ रुपये हो गई।

Strides Pharma Science | कंपनी की सहायक स्ट्राइड्स फार्मा ग्लोबल पीटीई लिमिटेड, सिंगापुर (Strides Pharma Global Pte Limited, Singapore) को ओरल सस्पेंशन के लिए ओसेल्टामिविर फॉस्फेट (Oseltamivir Phosphate) के लिए यूएसएफडीए से मंजूरी मिली।

Tatva Chintan Pharma Chem | सालाना आधार पर कंपनी का Q3FY22 में मुनाफा बढ़कर 22.8 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3FY21 में कंपनी को 20.87 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 80.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 104.67 करोड़ रुपये हो गई।

Tech Mahindra | कंपनी ने कॉम टेक कंपनी आईटी लिमिटेड ( Com Tech Co IT Ltd) को 31 करोड़ यूरो में खरीदने और SWFT टेक्नोलॉजीज और सुरेंस (Surance) में प्रत्येक में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दी।

Hathway Cable | सालाना आधार पर कंपनी का Q3FY22 में मुनाफा घटकर 34 करोड़ रुपये रहा, जबकि Q3FY21 में कंपनी को 62.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी की आय 442.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 455 करोड़ रुपये हो गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।