शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
शेयरों की हर हलचल पर पैनी नजर रखकर अपने निवेश को सुरक्षित जरूर किया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं ऐसे शेयर जो रहेंगे आज खबरों में और जिन पर होगी बाजार की नजर।
फोकस में CHOLAMANDALAM INVESTMENT
Payswiff में 450 करोड़ रुपये का स्ट्रैटेजिक निवेश करेगी। Payswiff में कंपनी की हिस्सेदारी 72.12% होगी।
PRESTIGE ESTATES Q3 अपडेट
सालाना आधार पर बुकिंग 111% बढ़कर 4268 करोड़ रुपये रही है जबकि कलेक्शन 70% बढ़कर 2432 करोड़ रुपये पर रहा है।
Tech Mahindra पर फोकस
यूरोप की Com Tech कंपनी को 310 Mn यूरो में खरीदेगी। कंपनी SWFT Technologies में 25% हिस्सा खरीदेगी।
फोकस में Strides Pharma
USFDA से बुखार की दवा Oseltamivir Phosphate को मंजूरी मिली है। US में Oseltamivir Phosphate दवा का मार्केट $132 Mn है। बंगलुरु के प्लांट में दवा का उत्पादन होगा।
फोकस में TATA POWER
यूपी के प्रयागराज और बांदा में सोलर प्रोजेक्ट से प्रोडक्शन शुरू किया है। दोनों सोलर प्लांट 50 MW क्षमता के है।
फोकस में Manappuram Finance
NCD के जरिए 800 करोड़ रुपये जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है।
फोकस में ONGC/OIL/HOEC
कच्चा तेल ढाई महीने की ऊंचाई पर पहुंचा है। ब्रेट का भाव 87 DOLLER के करीब है। ओमीक्रोन से DEMAND पर ज्यादा असर नहीं होने से कच्चे तेल की कीमतें चढ़ी है। आज ONGC, OIL और HOEC जैसी कंपनियों में तेजी का ACTION दिख सकता है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।