Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले इंफोसिस, टीसीएस, अल्ट्राटेक, डेल्टा कॉर्प और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 9:45 AM
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Results on January 12: आज यानी 12 जनवरी को Infosys, Tata Consultancy Services, Wipro, Indbank Merchant Banking Services, Ind Bank Housing, KD Leisures, Kome-On Communication, NB Footwear, Pradhin, Roselabs Finance, Tinna Rubber and Infrastructure और Virinchi आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे घोषित करेंगी।


UltraTech Cement: कंपनी ने उत्तर प्रदेश में बारा ग्राइंडिंग यूनिट की लाइन II को चालू करने की घोषणा की, जिसकी सीमेंट क्षमता 20 लाख टन प्रति वर्ष है। लाइन I को पहले जनवरी, 2020 में चालू किया गया था और यह पहले से ही अपनी 80% से अधिक क्षमता से काम कर रही है।

DLF और BHARAT FORGE पर जानें दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की राय

Delta Corp: बोर्ड ने जीएनपीएल के एक पब्लिक इश्यू और इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग के बारे मे जानकारी जुटाने के लिए ऑनलाइन गेमिंग बिजनेस में लगी सहायक कंपनी गाऊसियन नेटवर्क्स (Gaussian Networks (GNPL) द्वारा सलाहकारों, बैंकरों और अन्य मध्यस्थों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। सालाना आधार पर कंपनी ने Q3FY22 में 70.38 करोड़ रुपये का उच्च कंसोलिडेटेज मुनाफा दर्ज किया, जो Q3FY21 में 1.28 करोड़ रुपये था। कंपनी की रेवन्यू 120.82 करोड़ रुपये से बढ़कर 247.22 करोड़ रुपये हो गई।

Tata Consumer Products: कंपनी ने अंतरराष्ट्रीय कारोबार के लिए अध्यक्ष के रूप में गैरी एक्लस (Gharry Eccles as president- international business) की नियुक्त को मंजूरी दी।

PI Industries: भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) ने 10 जनवरी को खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से कंपनी में 72,000 इक्विटी शेयरों की खरीदारी की, जिससे इनकी हिस्सेदारी पहले के 4.98% से बढ़कर 5.03% हो गई।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।