DLF और BHARAT FORGE पर जानें दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की राय

CLSA ने BHARAT FORGE पर रेटिंग को घटाकर बिकवाली की रेटिंग दी है

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 9:46 AM
DLF और BHARAT FORGE पर ब्रोकरेज रिपोर्ट

सीएनबीसी-आवाज़ आपके लिए रोजाना बड़े और दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज के निवेश टिप्स प्रस्तुत करते हैं जिससे आपको शेयरों पर निवेश करने की सटीक सलाह प्राप्त हो सके और आपको मुनाफा हो सके, तो जानते हैं कि आज किन शेयरों पर टिकी हैं दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज की नजर-

JP MORGAN की DLF पर राय

JP MORGAN ने DLF पर ओवरवेट रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 445 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि दिल्ली के ONE MIDTOWN प्रोजेक्ट को बंपर रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साल 4000 करोड़ रुपये के प्री-सेल्स गाइडेंस से बेहतर प्रदर्शन संभव है। वहीं इस साल 5000 करोड़ रुपये का प्री-सेल्स संभव है जो कि FY12 के बाद सबसे ज्यादा है।


CLSA की BHARAT FORGE पर राय

CLSA ने BHARAT FORGE पर खरीदारी की रेटिंग को घटाकर बिकवाली की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 900 रुपये से घटाकर 690 रुपये तय किया है। इसके वैल्युएशन काफी महंगे हैं और आगे एक्सपोर्ट में धीमेपन का असर संभव है। इसके डीजल ट्रक और ऑयल-गैस सेगमेंट से जुड़ी आय 44% है। दूसरी तरफ इलेक्ट्रिकल व्हीकल और रीन्यूएबल पर शिफ्ट से आय पर असर संभव है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले इंफोसिस, टीसीएस, अल्ट्राटेक, डेल्टा कॉर्प और अन्य स्टॉक्स

आज डीएलएफ का शेयर सुबह 9.30 मिनट पर 3.55 प्रतिशत या 14 अंक ऊपर 423 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 449.70 रुपये है जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 231.85 रुपये हैं।

आज भारत फोर्ज का शेयर सुबह 9.34 मिनट पर 2.77 प्रतिशत या 15 अंक गिरकर 753 रुपये के आस-पास कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्च स्तर 847.95 रुपये है जबकि 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 555.75 रुपये हैं।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।