Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Larsen & Toubro, Tata Motors, SBI और अन्य स्टॉक्स

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है

अपडेटेड May 13, 2022 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement
कंपनियों के तिमही नतीजों के आधार पर आज फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

 

 


Results on May 13: आज यानी शुक्रवार 13 मई 2022 को State Bank of India, Eicher Motors, Tech Mahindra, Bank of Baroda, Bandhan Bank, Union Bank of India, Alkem Laboratories, Emami, Escorts, Hindustan Aeronautics, JK Paper, Linde India, Nazara Technologies, Amber Enterprises India, APL Apollo Tubes, Balkrishna Industries, Carborundum Universal, CESC, Coromandel Engineering Company, DB Corp, Elgi Equipments, Gujarat Fluorochemicals, REC, Reliance Infrastructure, Reliance Power, Sharda Cropchem, Sigachi Industries, Steel Strips Wheels, Triveni Turbine, UCO Bank and Vakrangee आदि कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी

Larsen & Toubro

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी का मुनाफा 10 प्रतिशत बढ़कर 3621 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 10 प्रतिशत बढ़कर 528511 करोड़ रुपये रही। कंपनी के EBITDA और ऑर्डर फ्लो में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली।

Tata Motors

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 1032 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का घाटा 7605 करोड़ रुपये रहा था। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 11.5 प्रतिशत घटकर 78439 करोड़ रुपये रही।

JMC Projects (India)

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 41 प्रतिशत बढ़कर 58.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 15.3 प्रतिशत बढ़कर 1605 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा आजाद शॉ ने कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है।

सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

CreditAccess Grameen

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 184.4 प्रतिशत बढ़कर 160 करोड़ रुपये रहा । वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय 12 प्रतिशत बढ़कर 519.6 करोड़ रुपये रही।

Coforge

यूटीआई म्यूचुअल फंड और पीएसी ने 11 मई को खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 27,378 इक्विटी शेयर खरीदे। इसके साथ, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 4.98 प्रतिशत से बढ़कर 5.03 प्रतिशत हो गई।

Tube Investments of India

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 57.7 प्रतिशत बढ़कर 225 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 25 प्रतिशत बढ़कर 3415 करोड़ रुपये रही।

Poonawalla Fincorp

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 89.13 करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 625.9 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 12 प्रतिशत घटकर 383 करोड़ रुपये रही।

Apollo Tyres

सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 60.5 प्रतिशत बढ़कर 113.5 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय 11 प्रतिशत बढ़कर 5578.3 करोड़ रुपये रही

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।