Buzzing Stocks:आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले Maruti Suzuki, Tata Motors, Exide Industries और अन्य स्टॉक्स

ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।

अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 8:44 AM
Story continues below Advertisement
आज सुर्खियों और फोकस में रहने वाले स्टॉक्स

शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।

जानिये आज बाजार खुलने से पहले कौन सी कंपनियां या स्टॉक्स सुर्खियों में बने हैं और उसके पीछे की क्या वजह है-

Mahindra & Mahindra: महिंद्रा ऑटो ने दिसंबर 2021 में 39,157 गाड़ियों की बिक्री की जिसमें सालाना आधार पर 11 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। दिसंबर 2021 के दौरान ट्रैक्टर की बिक्री गिरकर 16,687 रह गई, जबकि दिसंबर 2020 के दौरान 21,173 ट्रैक्टर बिके थे।


Maruti Suzuki India: कंपनी ने दिसंबर 2021 में कुल 1,53,149 गाड़ियां बेची, जबकि दिसंबर 2020 में 1,60,226 गाडियों की बिक्री हुई।

Tata Motors: कंपनी ने वित्त वर्ष 2021 की तीसरी तिमाही के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,99,633 गाड़ियां बेची, जो वित्त वर्ष 2011 की तीसरी तिमाही के दौरान 1,58,218 गाडियों की तुलना में अधिक है।

SML Isuzu: कंपनी ने दिसंबर 2021 के दौरान 701 गाड़ियां बेची, जो दिसंबर 2020 में बेचे गए 509 गाडियों की तुलना में 38 प्रतिशत अधिक है।

क्या आप जानते हैं Tesla में किस भारतीय को मिली थी पहली बार नौकरी, एलॉन मस्क ने किया खुलासा

VST Tillers Tractors: कंपनी ने दिसंबर 2021 के दौरान 3,640 पावर टिलर और ट्रैक्टर बेचे, जो दिसंबर 2020 के दौरान 2,832 पावर टिलर और ट्रैक्टर बेचे गए थे।

Escorts: कंपनी ने दिसंबर 2021 में 4,695 ट्रैक्टर बेचे जो दिसंबर 2020 के दौरान बेचे गए 7,733 ट्रैक्टरों की तुलना में 39.3% कम है।

KNR Constructions: कंपनी ने सहायक केएनआर तिरुमाला इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड और केएनआर शंकरमपेट प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड में प्रत्येक में 49% हिस्सेदारी क्यूब फ्लाईवेज़ और इंफ्रास्ट्रक्चर III पीटीई लिमिटेड को ट्रांसफर कर दी।

NBCC: कंपनी को 392.4 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं।

Exide Industries: कंपनी ने एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बिक्री के माध्यम से एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में अपनी संपूर्ण इक्विटी शेयरहोल्डिंग को बेच दिया है।

NMDC: कंपनी ने दिसंबर 2021 के दौरान 3.95 मिलियन टन (MT) पर उत्पादन डेटा जारी किया, जो दिसंबर 2020 से 3.86 एमटी अधिक है, जबकि दिसंबर 2021 के दौरान बिक्री 3.4 एमटी रही, जो दिसंबर 2020 में 3.54 एमटी कम रही।

Atul Auto: कंपनी ने दिसंबर 2021 के दौरान 1,683 गाड़ियां बेची, जो दिसंबर 2020 में बेचे गई गाडियों से 1,728 गाड़ियां कम है।

Eicher Motors: दिसंबर 2021 में मोटरसाइकिलों की बिक्री 7% बढ़कर 73,739 गाड़ियां हो गई, जबकि दिसंबर 2020 में 68,995 गाड़ियां बिकीं थी। दिसंबर 2021 के दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री बढ़कर 6,154 गाड़ियां हो गई, जबकि दिसंबर 2020 में 4,892 बेची गई थी।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।