शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के नेतृत्व में इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए University of South Carolina और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना (Indian Institute of Technology, Patna) के साथ करार किया।
कंपनी ने ब्रांडों का एक पोर्टफोलियो प्राप्त करने के लिए एंग्लो-फ्रेंच ड्रग्स एंड इंडस्ट्रीज (Anglo-French Drugs & Industries) के साथ समझौता किया।
कंपनी ने भारत में कार्डियोवास्कुलर ब्रांड सिडमस खरीदने के लिए नोवार्टिस एजी (Novartis AG) के साथ एक समझौता किया है। इस अधिग्रहण की लागत 6.1 करोड़ डॉलर है।
सहायक कंपनी TVS Motor (Singapore) Pte Ltd ने युनाइटेड किंगडम स्थित EBCO में 1,163,070 पाउंड में 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।
मार्च 2022 में मोटरसाइकिलों की बिक्री (Royal Enfield) सालाना आधार पर दो प्रतिशत बढ़कर 67,677 गाड़ियां हो गई, लेकिन वित्त वर्ष 2022 में बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में दो प्रतिशत घटकर 6.02 लाख गाड़ियां रह गई।
क्रिसिल ने कंपनी की लंबी अवधि की बैंक फैसिलिटीज पर अपने रेटिंग आउटलुक को 'ए+/स्टेबल' से 'ए+/वॉच पॉजिटिव' कर दिया है और शॉर्ट टर्म रेटिंग को 'ए1' से 'ए1/वॉच पॉजिटिव' कर दिया है।
कंपनी ने मार्च 2022 में 4.50 लाख मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे, जबकि पिछले साल इसी महीने में 5.76 गाड़ियां बेची थी। FY22 में बिक्री पिछले वर्ष के 57.91 लाख से घटकर 49.44 लाख गाड़ियां रह गई।
कंपनी ने SPV Laboratories (Greencure) के इक्विटी और प्रेफरेंस शेयर खरीदने के लिए शेयर परचेस एग्रीमेंट और शेयर सब्सक्रिप्शन और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट किया है।
सहायक कंपनी JSW नियो एनर्जी ने राज्य में 1,000 मेगावाट की हाइड्रो पंप स्टोरेज परियोजना (हसदेव बांगो पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट) लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार के साथ एक समझौता किया है।
कंपनी को आयकर विभाग से 45.72 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है। यह नोटिस एसेसमेंट ईयर 2013-14 के लिए कुकटपल्ली, हैदराबाद में भूमि के लिए एक ज्वाइंट डेवलपमेंट एग्रीमेंट के संबंध में है।