जेमस्टोन इक्विटी रिसर्च एंड एडवाइजरी सर्विसेज के संस्थापक मिलन वैष्णव ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "मेरे दो टॉप पिक्स दो अलग सेक्टरों से हैं। इनमें से एक डिफेंसिव माने जाने वाले फार्मा सेक्टर से है। मैं ल्यूपिन पर तेजी का अनुमान लगा रहा हूं।" उन्हें उम्मीद है कि ल्यूपिन मौजूदा स्तरों से अपनी बढ़त को फिर से शुरू करेगा और 2,300-2,350 रुपये के स्तर को छू लेगा।
मिलन की दूसरी पिक FMCG सेक्टर से है। कैपिटल मार्केट में लगभग दो दशक का अनुभाव रखने वाले मिलन के मुताबिक, ITC में तेजी की वापसी की उम्मीद है। आने वाले हफ्तों में शेयर 505-510 रुपये के स्तर को छू सकता है।
नवंबर सीरीज के लिए दो टॉप पिक्स
मिलन ने कहा कि नवंबर सीरीज के लिए के उनकी दो टॉप पिक्स दो अलग- अलग सेक्टरों से हैं। इनमें से एक पिक डिफेंसिव माने जाने वाले फार्मा सेक्टर से है। मिलन को नवंबर सीरीज में ल्यूपिन में जोरदार तेजी की उम्मीद है। उनका कहना है कि स्टॉक साइडवेज कंसॉलिडेशन के दौर से गुजर रहा है और बाजार की कमजोरी के बावजूद इसने मजबूती दिखाई है। लीड इंडिकेटर्स पर तेजी के डायवर्जेंस देखे जा सकते हैं। वॉल्यूम ऑसिलेटर स्टॉक में मजबूत एक्युमुलेशन के संकेत दे रहे है। आगे ल्यूपिन मौजूदा स्तरों से और तेजी आने की उम्मीद है। नवंबर सीरीज में इसमें 2,300-2,350 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है।
मिलन की दूसरी पिक FMCG सेक्टर से आती है। उनका कहना है कि ITC ने डेली टाइम फ्रेम पर रिलेटिव रोटेशन ग्राफ (RRG) के अग्रणी चतुर्थांश (leading quadrant) के अंदर दिख रहा है। वीकली टाइम फ्रेम पर, यह कमजोर पड़ने वाले चतुर्थांश (quadrant) के अंदर है, लेकिन ब्रॉडर मार्केट के मुकाबले इसके रिलेटिव मोमेंटम में सुधार देखने को मिल रहा है। निफ्टी 500 के मुकाबले इसके रिलेटिव स्ट्रेंथ में सुधार हो रहा है और मुश्किल समय के दौरान ये शेयर सुरक्षित निवेश विकल्प दिख रहा है। ITC में तेजी की वापसी की उम्मीद है।आने वाले हफ्तों में ये शेयर 505-510 रुपये का स्तर छूता दिख सकता है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।