City ने RIL के शेयर खरीदने की सलाह दी, शेयरों का टारगेट बढ़ाकर 3170 रुपए किया

Citi ने Reliance पर FY23-24 EBITDA अनुमान को 3-9 प्रतिशत तक बढ़ाया है

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 12:45 PM
Story continues below Advertisement
Citi Research ने कहा कि RIL के स्टॉक में कोई भी गिरावट आने पर इसमें खरीदारी के मौके तलाशने चाहिए

सिटी रिसर्च (Citi Research) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) के शेयरों के लिए लक्ष्य 2,750 रुपये से बढ़ाकर 3,170 रुपये कर दिया है। सिटी ने RIL पर अपनी रेटिंग को 'न्यूट्रल' से 'खरीदारी' के रूप में अपग्रेड किया है। कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन नई ऊंचाई पर पहुंचने की उम्मीद के चलते ब्रोकरेज ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है।

सिटी ने 26 अप्रैल को जारी एक रिसर्च नोट में कहा है “हाल के फरवरी-मार्च के निचले स्तर से उबरने के बावजूद, 2020 के मध्य से ब्रॉडर मार्केट में आरआईएल ने 20 प्रतिशत से अधिक अंडरपरफॉर्म किया है। 2020 में हमारा डाउनग्रेड बी/ एस डिलीवरेजिंग और Jio और रिटेल में वैल्यू अनलॉकिंग की वजह से था। उस समय O2C और रिटेल पर महामारी के प्रभाव के कारण कमाई की गति कमजोर देखने को मिली थी।

नोट में कहा गया है, 'रिफाइनिंग मार्जिन नए शिखर पर पहुंचने और ऊंचे स्तरों पर इसको सपोर्ट मिलने की संभावना के चलते हम वित्त वर्ष 23 के लिए आय में बढ़ोत्तरी की उम्मीद करते हैं। हालांकि वित्त वर्ष 24 में संभावित स्पिल-ओवर भी देखने को मिल सकता है।


रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आगामी चौथी तिमाही के परिणामों में पेटकेम की कमजोरी के कारण O2C में कोई बड़ा फायदा देखने को नहीं मिल सकता है। वहीं 2022-23 की पहली तिमाही में मौजूदा रिफाइनिंग मार्जिन की स्ट्रेंथ का बेहतर फायदा मिलना चाहिए।

Hot Stocks | Bandhan Bank, Action Construction Equipment, Ceat दे सकते हैं 15% रिटर्न, जानिये कैसे

Citi Research ने आगे कहा "इसलिए, स्टॉक में कोई भी गिरावट आने पर इसमें खरीदारी के मौके बनेंगे। हमने FY23-24 EBITDA को 3-9 प्रतिशत बढ़ाया है। इसके अलावा स्टॉक पर अपने टारगेट को 2,750 रुपये से बढ़ाकर 3,170 रुपये (+15 प्रतिशत) कर रहे हैं। कुल मिलाकर हम इस स्टॉक में रेटिंग को अपग्रेड करते हुए खरीदारी की रेटिंग दे रहे हैं।"

सिटी ने कहा, "अब हम उम्मीद करते हैं कि अपनी रिफाइनरियों की जटिलता और निर्यात बाजारों में एक्सपोजर को देखते हुए RIL को एक मजबूत रिफाइनिंग आउटलुक से फायदा होता नजर आयेगा।"

यह अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा इसके डाउनस्ट्रीम रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स (O2C) व्यवसायों से प्राप्त करना जारी रख सकता है। वहीं दूरसंचार और रिटेल उपभोक्ता व्यवसाय अब कमाई और वैल्यू दोनों लिहाज से अच्छे नजर आ रहे हैं।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।