Data Patterns IPO : अगले हफ्ते डाटा पैटर्न्स (इंडिया) लि. के रूप में एक और आईपीओ (IPO) लॉन्च के लिए तैयार है। डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स की आपूर्ति करने वाली कंपनी के आईपीओ के लिए 555-585 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। यह पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 14 से 16 दिसंबर तक खुला रहेगा। एंकर इन्वेस्टर्स के लिए 13 दिसंबर को बिडिंग खुलेगी।
डाटा पैटर्न के आईपीओ की मुख्य बातें
1. पब्लिक इश्यू में 240 करोड़ रुपये मूल्य के नए शेयर और प्रमोटर्स व शेयरहोल्डर्स द्वारा 59.52 लाख इक्विटी शेयरों के लिए लाया जा रहा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) शामिल है।
2. इससे पहले डाटा पैटर्न्स ने अपने नए इश्यू का साइज 300 करोड़ रुपये से घटाकर 240 करोड़ रुपये कर दिया था। इसके अलावा, ओएफएस का साइज भी 60.7 लाख से घटाकर 59.5 लाख कर दिया था।
4. डाटा पैटर्न का शेयर आज ग्रे मार्केट (grey market) में 475 रुपये के मजबूत प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहा है।
5. ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत कंपनी के शेयरहोल्डरों में शामिल, श्रीनिवासगोपालन रंगराजन की तरफ से 19.67 लाख शेयर, रेखा मूर्ति रंगराजन की तरफ से 19.67 लाख शेयर, सुधीर नाथन की तरफ से 75,000 शेयर, जीके वसुंधरा की तरफ से 4.15 लाख शेयर और अन्य शेयरहोल्डरों की तरफ 15.28 लाख शेयरों को बिक्री के लिए पेश किया जाएगा।
6. नए इश्यू से मिली धनराशि को कर्ज के रिपेमेंट, इसकी वर्किंग कैपिटल की फंडिंग और अपनी मौजूदा फैसिलिटीज के अपग्रेडेशन व विस्तार के अलावा सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों में इस्तेमाल किया जाएगा।
7. कंपनी के शेयर स्टॉक एक्सचेंजेस में 24 दिसंबर, 2021 को लिस्ट होने का अनुमान है।
8. श्रीनिवासगोपालन रंगराजन और रेखा मूर्ति रंगराजन द्वारा स्थापित डाटा पैटर्न्स इंटिग्रेटेड डिफेंस और एयरोस्पेस सॉल्युशन प्रोवाइडर है, जो अंतरिक्ष, वायु, भूमि और समुद्र सभी से जुड़ी जरूरतें पूरी करती है।
9. डाटा पैटर्न्स हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लि. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लि. के साथ ही डीआरडीओ जैसे डिफेंस और स्पेस रिसर्च से जुड़े सरकारी संगठनों के साथ काम करती है।
10. आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेएम फाइनेंशियल इस इश्यू के लिए लीड मैनेजर हैं।