Dealing Rooms Check: ब्रोकरेजेस को इस फार्मा और आईटी स्टॉक में तेजी की उम्मीद, डीलिंग रूम्स में हुई जमकर खरीदारी

आज के कारोबारी दिन के दौरान HNI द्वारा आईटी स्टॉक्स में खरीदारी देखने को मिली

अपडेटेड Mar 04, 2022 पर 3:53 PM
Story continues below Advertisement
इन 2 स्टॉक्स में डीलिंग रूम्स ने दी खरीदारी की सलाह

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

रूस और यूक्रेन के युद्ध का तनाव बाजार पर हावी, जानें अगले हफ्ते के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं राइटर्स


जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

Sun Pharma

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि ब्रोकरेज हाउसेज में आज इस स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी गई है। डीलर्स ने इस सन फार्मा जैसे दिग्गज फार्मा स्टॉक पर BTST strategy यानी आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति बनाकर दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 850-855 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक में आज 5% ओपन इंटरेस्ट दिखाई दिया है और इसके साथ ही इसमें fresh longs बनते हुए नजर आये हैं। वैसे भी आज के दिन कारोबार में Pharma stocks में खरीदारी देखने को मिली है।

Birla Soft

पहले स्टॉक के रूप में फार्मा सेक्टर को पसंद करने के बाद दूसरे स्टॉक के लिए आज ब्रोकरेज हाउसेज में आईटी सेक्टर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आज बिड़ला सॉफ्ट के शेयर में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। आज कारोबार दिन के दौरान आईटी स्टॉक्स में HNI buying देखने को मिली। इस स्टॉक में डीलर्स को पोजीशनली 460-470 रुपये के लेवल्स आते हुए नजर आते हैं। इसमें आज 6% ओपन इंटरेस्ट दिखाई दिया है। इसके अलावा इसमें फ्रेश खरीदारी भी होती हुई नजर आई है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।