सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
आज डीलर्स ने डीलिंग रूम्स में इस मेटल स्टॉक में तेजी की उम्मीद में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स की दी। यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने वेदांता के शेयर पर BTST स्ट्रैटेजी यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की रणनीति अपनाकर ट्रेड लेने की सलाह दी। डीलर्स को इस मेटल शेयर में 10-12 रुपये की तेजी की उम्मीद नजर आती है। मेटल शेयरों में निचले स्तरों से खरीदारी देखने को मिली है। इसमें OI में करीब 5 लाख शेयर जुड़े हैं।
डीलर्स ने आज दूसरे स्टॉक के रूप में इस प्राइवेट बैंक के शेयर को पसंद किया है। डीलर्स ने इंडसइंड बैंक में खरीदारी करने की सलाह दी। यतिन ने कहा कि डीलर्स ने बैंकिंग शेयरों में शॉर्ट-कवरिंग दिखाई देने के चलते इसमें दांव लगाया है। डीलर्स को शेयर में 925-930 रुपये के पोजीशनल स्तर दिखाई देने की उम्मीद है। इसके अलावा आज प्राइवेट बैंकों में घरेलू फंड की तरफ से खरीदारी भी देखने को मिली है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)