टैक्स बचाने वाले इन म्युचुअल फंड्स ने 3 सालों में दिये 17-30% तक के बेहतरीन रिटर्न, क्या इसमें से कोई है आपके पास

Equity-linked savings schemes (ELSS) तीन साल के लॉक-इन के साथ मिलती हैं

अपडेटेड Mar 10, 2022 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
तीन सालों 30 प्रतिशत रिटर्न देनेवाला ये फंड 789 करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन करता है

शेयरों में डायरेक्ट इन्वेस्ट करने के साथ ही म्युचुअल फंड्स (mutual funds) के जरिये में इसमें खरीदारी की जा सकती है। एमएफ के फंड मैनेजर बढ़ियां इक्विटी में निवेशकों का पैसा लगाकर उन्हें उत्तम रिटर्न देने की भरसक कोशिश करते हैं। वैसे भी इक्विटी से जुड़ी बचत योजनाओं (Equity-linked savings schemes (ELSS) में तीन साल का लॉक-इन पीरियड होता है। ये निवेशकों को वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले अंतिम समय में कर-बचत करने में मदद कर सकती हैं।

ऐसे फंड्स जिन्होंने 3 सालों में 30 प्रतिशत तक रिटर्न दिया है

Quant Tax Plan


क्वांट टैक्स प्लान (Quant Tax Plan) ने तीन वर्षों में 30 प्रतिशत का चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न दिया है। यह फंड निवेशकों के 789 करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन करता है। Quant Mutual Fund अपने फंड्स में नियम-आधारित निवेश रणनीतियों का पालन करता है।

BOI AXA Tax Advantage Fund

BOI AXA टैक्स एडवांटेज फंड ने तीन वर्षों में 22.4 प्रतिशत का चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न दिया है। BOI AXA Tax Advantage Fund निवेशकों के 546 करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन करता है।

Canara Robeco Equity Tax Saver Fund

केनरा रोबेको इक्विटी टैक्स सेवर फंड (Canara Robeco Equity Tax Saver Fund) ने तीन साल में 18.5 प्रतिशत चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न दिया है। यह निवेशकों के 3,209 करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन करता है।

एक खिलाड़ी ने सिर्फ 3 दिनों में 14% और दूसरे ने दिया 11% रिटर्न, जानें आज किन स्टॉक्स पर है इनकी नजर

Mirae Asset Tax Saver

मिराए एसेट टैक्स सेवर (Mirae Asset Tax Saver) ने तीन वर्षों में 18.2 प्रतिशत का चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न दिया है। यह निवेशकों के 10,972 करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन करता है।

IDFC Tax Advantage Fund

आईडीएफसी टैक्स एडवांटेज फंड (IDFC Tax Advantage Fund) ने तीन वर्षों में 17.5 प्रतिशत का चक्रवृद्धि वार्षिक रिटर्न दिया है। यह निवेशकों के 3,583 करोड़ रुपये के एसेट का प्रबंधन करता है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।