सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुनाफा कमाने के मुकाबले में चौथे दिन के खेल के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते stockmasala.com के Krish Subramanyam, wavesstrategy.com के Ashish Kyal और Prudent Broking के Pradip Hotchandani के बीच मुकाबला होगा। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
तीसरे दिन कृष सुब्रमण्यम की टॉप कॉल BEL रही जिसने 6.5% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल LUPIN रही जिसने 3.2% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर कृष सुब्रमण्यम द्वारा सुझाये स्टॉक्स ने 5.68% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल द्वारा सुझाये स्टॉक्स ने 13.59% का रिटर्न दिया
तीसरे दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी द्वारा सुझाये स्टॉक्स ने 11.14% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का कमाईवाला स्टॉकः BUY IRB INFRA
कृष ने कहा कि इसमें 231 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 245 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 224 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
wavesstrategy.com के आशीष क्याल का कमाईवाला शेयरः BUY Sobha
आशीष ने इस स्टॉक में 779 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 754 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 855 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY BEL
प्रदीप ने कहा कि इस स्टॉक में 220.9 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 242 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 214 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
stockmasala.com के कृष सुब्रमण्यम का कमाईवाला स्टॉकः BUY CESC
कृष ने कहा कि इसमें 80 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 88 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 77 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।