किसी भी शेयर में उछाल या गिरावट उस कंपनी के अपने प्रदर्शन के अलावा उस सेक्टर में आये हुए उतार-चढ़ाव पर भी निर्भर करता है। बाजार में बैंठे हुए दिग्गज ब्रोकरेज हाउसेज इन सभी बातों पर नजदीकी नजर बनाये रखते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज के एक्सपर्ट और विश्लेषक अपने अध्ययन और विश्लेषण से बाजार में हुए छोटे-बड़े बदलावों के आधार पर निवेशकों के लिए सलाह पेश करते हैं। जानते हैं आज किन शेयरों में दांव लगाने की दिग्गज ब्रोकरेजेस सलाह दे रहे हैं-
JEFFERIES की CEMENT पर राय
JEFFERIES ने CEMENT पर राय देते हुए कहा कि कोयले और डीजल के दाम बढ़ने से मुनाफे पर दबाव देखने को मिल सकता है। इन्होंने सीमेंट पर FY23 का EPS अनुमान 19% घटाया है। वही इनका मानना है कि कोल, पेटकोल में हर $50/टन इजाफे पर 8% प्राइस हाइक जरूरी है।
JEFFERIES ने ACC पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 2700 रुपये से घटाकर 2450 रुपये तय किया है।
JEFFERIES की UltraTech पर राय
JEFFERIES ने UltraTech पर होल्ड की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 8,100 रुपये से घटाकर 6,900 रुपये तय किया है।
JEFFERIES की Ambuja पर राय
JEFFERIES ने Ambuja पर खरीदारी की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 425 रुपये से घटाकर 360 रुपये तय किया है।
JEFFERIES की Ramco Cements पर राय
JEFFERIES ने Ramco Cements पर होल्ड की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 981 रुपये से घटाकर 805 रुपये तय किया है।
JEFFERIES की Shree Cement पर राय
JEFFERIES ने Shree Cement पर होल्ड की रेटिंग दी है और शेयर का लक्ष्य 26,600 रुपये से घटाकर 22,900 रुपये तय किया है।