शेयर बाजार की लिस्टेड कंपनियों अथवा सरकार द्वारा लिये गये फैसलों का शेयर कंपनियों के स्टॉक्स पर ऐक्शन देखने को मिलता है। कुछ कंपनियां बाजार बंद होने के बाद अपने फैसले घोषित करती हैं और कुछ कंपनियां बाजार समय के दौरान अपने निर्णयों को सार्वजनिक कर देती हैं। कभी-कभी अन्य सूत्रों से भी कंपनियों के बारे ऐसी जानकारी छनकर सामने आती है जिसका उनके स्टॉक्स पर अनुकूल या प्रतिकूल असर देखने को मिलता है। इसी को ध्यान में रखकर हम रोजाना निवेशकों के लिए Buzzing Stocks के रूप में ऐसे शेयरों या कंपनियों की जानकारी उपलब्ध कराते हैं जो किन्हीं कारणों से आज बाजार के दौरान सुर्खियों या फोकस में रहेंगी।
ये कंपनिया आज बाजार खुलने से पहले ही खबरों में बनी हुई हैं।
PNB Housing Finance | हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ने राइट्स इश्यू के जरिए 2,500 करोड़ रुपये तक के फंड जुटाने को मंजूरी दी है। कंपनी ने कहा कि इश्यू प्राइस, राइट्स एंटाइटलमेंट रेश्यो, रिकॉर्ड तिथि, समय और भुगतान की शर्तें नियत समय में निर्धारित की जाएंगी।
Ugro Capital | कंपनी 14 मार्च को प्राइवेट प्लेसमेंट के आधार पर नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर जारी करके धन जुटाने पर विचार करेगी।
Diligent Industries | फर्म ने कहा कि बोर्ड कंपनी के शेयरों को 5 रुपये के फेस वैल्यू से प्रत्येक के 1 रुपये के फेस वैल्यू में उप-विभाजन की सिफारिश की है जो कि ने शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगा।
Biocon | CRISIL ने कंपनी की लॉन्ग टर्म बैंक फैसिलिटी पर 'AA+' रेटिंग दी है।
Gufic Biosciences | कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया स्थित बायोटेक्नोलॉजी कंपनी Selvax Pty Ltd के साथ रिसर्च सहयोग करके कैंसर इम्यूनोलॉजी कारोबार में प्रवेश किया।
APM Finvest | मनोज कुमार रिनवा ने कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया है।
NTPC | सरकारी बिजली उत्पादन कंपनी ने कहा कि उसकी सहायक कंपनी Nabinagar Power Generating Company की 660 मेगावाट क्षमता की यूनिट -3 ने सफलतापूर्वक परीक्षण ऑपरेशन पूरा कर लिया है। फलस्वरूप इसे एनटीपीसी समूह की स्थापित क्षमता में शामिल कर लिया गया है। इसके साथ नबीनगर पावर जनरेटिंग कंपनी और एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित क्षमता क्रमशः 1,980 मेगावाट और 68,567.18 मेगावाट हो गई है।
Piccadily Sugar & Allied Industries | चार्टर्ड एकाउंटेंट अनिल जैन को कंपनी का मुख्य वित्तीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Arvind | कंपनी ने कहा कि अंकुर इकाई में उसका परिचालन पूरी तरह से फिर से शुरू हो गया है।
Karnataka Bank | बैंक ने अपने ग्राहकों को सौर आधारित आजीविका उत्पादों के फाइनेंसिंग के लिए SELCO Solar Light Private Limited के साथ भागीदारी की।