Dealing Rooms Check : आज इन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेज हाउसेज ने दी क्लाइंट्स को खरीदारी की सलाह

डीलर्स को उम्मीद है कि इस बैंकिंग स्टॉक में 930-940 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 3:52 PM
Story continues below Advertisement
आज इन 2 शेयरों में डीलिंग रूम्स ने कराई खरीदारी

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

Muthoot Finance में आयेगी 26% की तेजी, Motilal Oswal ने NBFC स्पेस में इस स्टॉक पर खेला दांव


जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-

Indusind Bank

यतिन ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि ब्रोकरेज हाउसेज में आज इस प्राइवेट बैंक के स्टॉक में खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी गई। डीलर्स ने कहा कि आज इंडसइंड बैंक में पोजीशनल खरीदारी की सलाह दी गई। डीलर्स को लगता है कि इस बैंकिंग स्टॉक में 930-940 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही डीलर्स को लगता है कि बैंकिंग स्टॉक्स में short covering देखने को मिल सकती है।

UPL

दूसरे स्टॉक के रूप में ब्रोकरेजेस ने UPL पर दांव लगाने की सलाह दी। यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स की इस स्टॉक में BTST strategy यानी कि आज खरीदें और कल बेचने की रणनीति अपनाने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 715 से 720 रुपये के स्तर देखने को मिलेंगे। इस स्टॉक में 11 लाख शेयरों का Open interest देखने को मिला है। इसके अलावा इसमें fresh longs भी बनते हुए नजर आये हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।