मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) के शेयर के भाव में आज यानी 3 मार्च को सुबह के सत्र में तेजी आई क्योंकि रिसर्च फर्म मोतीलाल ओसवाल (research firm Motilal Oswal) ने 1,750 रुपये के लक्ष्य और 26 प्रतिशत की बढ़त के साथ स्टॉक पर खरीदारी की कॉल दी। सुबह के दौरान करीब 09:41 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर 32.90 रुपये या 2.37 प्रतिशत ऊपर 1,421.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इसने 1,429.15 रुपये के इंट्रा डे हाई और 1,399 रुपये के इंट्रा डे लो को भी छुआ।
ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि Muthoot Finance 2022 के लिए NBFC स्पेस से उनकी टॉप पिक है। स्टैंडअलोन एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) में वित्त वर्ष 16-21 में 17% कंपाउंड वार्षिक ग्रोथ दर (CAGR) दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2021 में COVID-19 के प्रकोप और सोने की कीमतों में तेज उछाल से पहले भी कंपनी ने मार्च 2020 तक 19/15/14% का दो/तीन/चार साल के लिए CAGR दर्ज किया था। सोने की ऊंची कीमतों ने गोल्ड लोन की डिमांड बढ़ाई है। इसके अलावा, Muthoot Finance के पास एक मजबूत ब्रांड और अच्छी तरह से फैला हुआ डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है। कंपनी का नेटवर्क सोने पर लोन के लिए बाजार हिस्सेदारी हासिल बढ़ाने में में मदद करेगा।
ब्रोकरेज का मानना है कि Muthoot Finance प्रबंधन के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड और भविष्य में नेतृत्व की स्थिति लेने के लिए परिवार की अगली पीढ़ी के तैयार रहने से इसके कारोबार के बढ़ने की उम्मीद है। मोतीलाल ओसवाल ने आगे कहा कि AA+ की क्रेडिट रेटिंग और कम दरों पर कर्ज देने के प्रतिस्पर्धात्मक ऑफर के चलते कंपनी ग्राहकों की प्राथमिक पसंद बनी रहेगी।
CNBC-TV18 के साथ एक साक्षात्कार में, मुथूट फाइनेंस के एमडी जॉर्ज अलेक्जेंडर मुथूट (George Alexander Muthoot, MD) ने कहा कि यह एक अच्छा संकेत है कि सोने की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। उनका मानना है कि कुल क्रेडिट ग्रोथ में वृद्धि के साथ गोल्ड लोन की डिमांड में तेजी आएगी।
उन्होंने आगे कहा कि जहां तक ग्रोथ का सवाल है, तीसरी तिमाही सपाट रही। हम देख रहे हैं कि देश भर में ग्रोथ देखने को मिल रही है और यहीं से अर्थव्यवस्था भी ऊपर उठनी शुरू हो जाएगी।
वहीं ब्रोकरेज का मानना है कि गोल्ड लोन बाजार का विस्तार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कंपनी Q3 की तुलना में Q4 में बेहतर प्रदर्शन करेगी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )