UBS ने TVS Motor पर बरकरार रखी खरीदारी की रेटिंग, स्टॉक में दिखी 2% तेजी

आज 09:19 बजे TVS Motor Company का शेयर बीएसई पर 3.75 रुपये ऊपर चढ़कर 601.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Mar 03, 2022 पर 11:57 AM
Story continues below Advertisement
कंपनी ने कहा कि लैटिन अमेरिका में युवा ग्राहकों के लिए TVS Raider नामक 125cc सेगमेंट में एक गाड़ी लॉन्च करेगा

टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) के शेयर के भाव में लगभग दो प्रतिशत की वृद्धि हुई, जब विदेशी रिसर्च फर्म यूबीएस (foreign research firm UBS) ने 1,000 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग बनाये रखी। रिसर्च फर्म को उम्मीद है कि टीवीएस मोटर कंपनी कई कैटलिस्ट के दम पर रिकवरी करेगी। उन्होंने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles (EVs) के लिए एक वित्तीय निवेशक मिलने से ये स्टॉक ऊपर जा सकता है, जबकि निवेशक ईवी सब्सिडियरी के मोनेटाइजेशन को ट्रैक करने के लिए उत्सुक हैं।

कंपनी ने फरवरी 2022 में कुल 281,714 गाड़ियों की बिक्री दर्ज की, जबकि एक साल पहले कंपनी ने 297,747 गाड़ियां बेची थी।

फरवरी 2022 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 267,625 गाड़ियां रही, जो एक साल पहले 2,84,581 गाड़ियां थी। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी 2022 में 1,73,198 गाड़ियां रही, जो एक साल पहले 195,145 गाड़ियां थी।


फरवरी 2022 में मोटरसाइकिल की बिक्री सालाना आधार पर 5% बढ़कर 1,43,523 गाड़ियां हो गई और इसी अवधि में स्कूटर की बिक्री 86,616 गाड़ियां रही, जबकि एक साल पहले यह 95,525 गाड़ियां थी।

सालाना आधार पर फरवरी 2022 में कुल निर्यात 6% बढ़कर 1,07,574 गाड़ियां और तिपहिया वाहनों की बिक्री 7% बढ़कर 14,089 गाड़ियां हो गई।

फरवरी 2022 में कुल दोपहिया वाहनों की बिक्री 267,625 इकाई रही, जो एक साल पहले 2,84,581 इकाई थी। घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री फरवरी 2022 में 1,73,198 इकाई रही, जो एक साल पहले 195,145 इकाई थी।

Reliance Industries ने मैन्युफैक्चरिंग ज्वाइंट वेंचर बनाने के लिए Sanmina Corporation से किया करार

फरवरी 2022 में मोटरसाइकिल की बिक्री साल दर साल 5% बढ़कर 1,43,523 इकाई हो गई और समीक्षाधीन अवधि में स्कूटर की बिक्री 86,616 इकाइयों की रही, जबकि एक साल पहले यह 95,525 इकाई थी।

साल दर साल फरवरी 2022 में कुल निर्यात 6% बढ़कर 1,07,574 इकाई और तिपहिया वाहनों की बिक्री 7% बढ़कर 14,089 इकाई हो गई।

कंपनी ने लैटिन अमेरिका (Latin America (LATAM) के देशों में युवा ग्राहकों के लिए TVS Raider नामक 125cc सेगमेंट में एक गाड़ी की शुरुआत करने की भी घोषणा की है।

आज 09:19 बजे टीवीएस मोटर कंपनी का शेयर बीएसई पर 3.75 रुपये या 0.63 प्रतिशत ऊपर 601.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

यह शेयर 9 नवंबर 2021 को 52 सप्ताह के उच्च स्तर 793.45 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था और 24 अगस्त 2021 को अपने 52 सप्ताह के निचले स्तर 495 रुपये को छू गया था।

वर्तमान में, टीवीएस मोटर का शेयर अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर से 24.19 प्रतिशत नीचे और अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर से 21.52 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।