सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।
इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।
जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-
आज ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स में आज एक स्टॉक में खरीदारी और दूसरे में बिकवाली की सलाह दी गई। यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलिंग रूम्स में SRF के स्टॉक में STBT strategy यानी कि आज बेचें और कल खरीदने की राय दी गई है। उन्होंने कहा कि डीलर्स को डोमेस्टिक फंड्स से इस स्टॉक में जोरदार खरीदारी आती दिख रही । डीलर्स को लगता है कि यह स्टॉक मौजूदा स्तर से 40-50 रुपये की अपसाइड दिखा सकता है।
यतिन ने आगे कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में आज Havells में डीलिंग रूम्स में खरीदारी करने की सलाह दी है। डीलर्स ने Havells पर पोजीशनल खरीदारी करने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 1200 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। डीलरों ने एफआईआई के काउंटर पर बिकवाली के संकेत दिए हैं। आज इस स्टॉक में ताजा खरीदारी होती हुई दिखी है। इसमें 6% का ओपन इंटरेस्ट भी नजर आया है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)