Dealing Rooms में एक सीमेंट और एक बैंकिंग स्टॉक में हुई जबर्दस्त खरीदारी, शॉर्ट टर्म में होगी जोरदार कमाई

इस सीमेंट स्टॉक में FII द्वारा खरीदारी देखने को मिली है और डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 1600-1650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 3:50 PM
डीलर्स ने बैंकिंग स्टॉक में BTST Strategy अपनाने को कहा है और उन्हें लगता है कि इस स्टॉक में 120-122 रुपये के लेवल्स नजर आ सकते हैं

सीएनबीसी-आवाज़ पर हर दिन खास शो कमाई का अड्डा में एक खास सेगमेंट Dealing Rooms Check पेश किया जाता है। जिसमें यतिन मोता सूत्रों के द्वारा ब्रोकरेज हाउसेज के डीलिंग रूम्स से ये जानकारी हासिल करते हैं कि आज बाजार बंद होने के पहले किन 2 स्टॉक्स में ब्रोकरेजेस अपने क्लाइंट्स को सबसे ज्यादा ट्रेड लेने की सलाह दे रहे हैं। उन्हीं सूत्रों के आधार पर आपको ये जानकारी साझा की जाती है कि डीलर्स आज कौन से शेयर खरीद और बेच रहे हैं और आज के टॉप ट्रेडिंग आइडियाज क्या हैं।

इसके साथ ही किस वजह से डीलिंग रूम इन स्टॉक्स पर दांव लगा रहे हैं या किस स्टॉक में आने वाले दिनों में कितने रुपये तक और तेजी नजर आ सकती है। आज निवेशक किस स्टॉक में अपनी पोजीशन बना सकते हैं या किसमें निवेशक को बिकवाली करनी चाहिए। इसकी पूरी जानकारी निवेशकों को इस खास सेगमेंट में उपलब्ध कराई जाती है।

जानते हैं आज का Dealing Rooms Check-


DALMIA BHARAT

बाजार में आज खरीदारी के जोश के चलते ब्रोकरेज हाउसेज की डीलिंग रूम्स में खरीदारी का जोश देखने को मिला। डीलिंग रूम्स ने भी आज दो स्टॉक्स मे ज्यादा खरीदारी करवाई। यतिन मोता ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आज डीलर्स ने डालमिया भारत में पोजीशनल खरीदारी की राय दी। उनका कहना है कि आज सीमेंट स्टॉक्स में FII द्वारा खरीदारी होती हुई दिखाई दी। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 1600-1650 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 6% का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जबकि आज काउंटर में फ्रेश खरीदारी भी देखने को मिली है।

FEDERAL BANK

यतिन ने कहा कि दूसरे स्टॉक के रूप में आज डीलर्स ने बैंकिंग स्टॉक में दांव लगाने की सलाह अपने क्लाइंट्स को दी। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को फेडरल बैंक का शेयर खरीदने की राय दी। हालांकि डीलर्स ने इस स्टॉक में BTST Strategy यानी कि आज खरीदने और कल बेचने के नजरिये से इसमें पोजीशन बनाने को कहा है। डीलर्स को लगता है कि इस स्टॉक में 120-122 रुपये के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक में 7% या 63 लाख शेयरों का ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है। जबकि आज इसमें फ्रेश खरीदारी भी देखने को मिली है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।