डॉली खन्ना के इस मल्टीबैगर स्टॉक में दिखा ब्रेकआउट, क्या आपको करना चाहिए निवेश?

च्वाइंस ब्रोकिग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि Talbros Automotive Components के शेयरों में क्लोजिंग बेसिस पर 385 रुपये के आसपास ब्रेकआउट देखने को मिला है।

अपडेटेड Dec 13, 2021 पर 4:13 PM
Story continues below Advertisement
LKP securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि इस मल्टीबैगर स्टॉक मंथली चार्ट पर स्टॉग कप एंड हैंडल ब्रेकआउट दिया है

कोविड-19 के बाद बाजार में आए उछाल ने कई स्टॉक में जोरदार रिटर्न देखने को मिला है और यह 2021 के मल्टीबैगर साबित हुए है। वास्तव में इस साल कोविड-19 के दूसरी लहर केबाद भारतीय बाजार न्यू हाई लगाते नजर आए है। बाजार की इस तेजी में लगभग सभी सेगमेंट का योगदान रहा है। इस रैली में Talbros Automotive Components जैसे शेयर भी मल्टीबैगर साबित हुए है। जिन्होंने अपने निवेशकों को शानदार कमाई कराई है।

Talbros Automotive Components दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल है। इस साल अब तक आई जोरदार रैली के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि डॉली खन्ना के पसंदीदा इस शेयर में अभी और तेजी देखने को मिल सकती है।

2022 में इन इवेंट्स पर रहे नजर, तय कर सकते हैं बाजार की दशा और दिशा


बाजार जानकारों का कहना है कि हाल ही में इस स्टॉक ने 385 रुपये के ऊपर एक ब्रेकआउट दिया है और इस लेवल के ऊपर टिका भी हुआ है। निवेशकों को इस शेयर को 1-2 महीने में हासिल हो सकने वाले 450 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

च्वाइंस ब्रोकिग के सुमीत बगड़िया का कहना है कि Talbros Automotive Components के शेयरों में क्लोजिंग बेसिस पर 385 रुपये के आसपास ब्रेकआउट देखने को मिला है। 1-2 महीनों में यह शेयर 430-450 रुपये का लेवल भी छु सकता है। इस मल्टीबैगर स्टॉक में वर्तमान भाव पर भी 360 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की जा सकती है.

LKP securities के रोहित सिंगरे का कहना है कि इस मल्टीबैगर स्टॉक मंथली चार्ट पर स्टॉग कप एंड हैंडल ब्रेकआउट दिया है। शॉर्ट से मीडियम टर्म में यह शेयर 470 रुपये तक का लेवल दिखा सकता है।

वहीं इसी तरह GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि 370 -390 रुपये के रेंज में मिलने पर इस शेयर में 488 रुपये प्रति शेयर के शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए खरीदारी करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।