डॉली खन्ना के पोर्टफोलिया में शामिल इस स्टॉक ने हिट किया लाइफ टाइम हाई, एक्सपर्ट्स से जानिए खरीदें, बेचें या रहें बने?

Dolly Khanna portfolio: Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि लाइफ टाइम हाई छुने के बाद भी इस शेयर में अपट्रेड बना हुआ है।

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 3:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Butterfly Gandhimathi Appliances का शेयर 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक रहा है।

Dolly Khanna portfolio: मजबूत तिमाही नंबर और क्रॉम्पटन ग्रीव्स के कंपनी में अधिग्रहण के बाद Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर आज यानी 23 फरवरी के कारोबार में इंट्राडे में 1,419.50 रुपये के अपना लाइफ टाइम हाई छूते नजर आए। डॉली खन्ना का यह शेयर आज लगभग 12 रुपये प्रति शेयर की तेजी के साथ खुला और सुबह के कारोबार में अपने लाइफ टाइम हाई पर पहुंच गया।

बाजार जानकारों का कहना है कि डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में शामिल इस स्टॉक में बढ़त की दो मुख्य वजह रही है। जिसमें पहली क्रॉम्पटन ग्रीव्स द्वारा कंपनी में कंट्रोलिंग स्टेक अधिग्रहण करना और पिछले 3 तिमाहियों में कंपनी द्बवारा मजबूत प्रदर्शन करना।  बाजार जानकारों के मुताबिक यह मल्टीबैगर स्टॉक अभी भी 'अपट्रेंड' में है और यह अगले 3 महीनों में 1650 रुपये प्रति शेयर के स्तर तक जा सकता है।

Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर पर बात करते हुए GCL Securities के रवि सिंघल का कहना है कि Crompron Greave एक बड़ी कंपनी है जिसका बेहतर कॉर्पोरेट गवर्नेस का ट्रैक रिकॉर्ड है। क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर द्वारा Butterfly Gandhimathi में हिस्सेदारी खरीद की खबरों के बाद बाजार में इस बात को लेकर हलचल है कि अब Butterfly Gandhimathi का प्रबंधन उन लोगों के हाथ में होगा जो कॉरपोरेट गवर्नेंस में ज्यादा कुशल हैं। ऐसे में बाजार को उम्मीद है कि जो कंपनी पहले से ही बेहतर प्रदर्शन कर रही है वह आने वाले तिमाहियों में और भी बेहतर नतीजे पेश करेगी।


यह भी पढ़े- क्रूड में उबाल जारी, भाव 7 साल के ऊपर पहुंचा, सोने में दबाव, NCDEX पर धनिया 11,100 के पार

रवि सिंघल ने आगे कहा कि Butterfly Gandhimathi के शेयर में निवेशक वर्तमान स्तर पर लंबी अवधि के लिए तब तक थोड़ी-थोड़ी खरीदारी कर सकते है जब तक यह शेयर 1300 रुपये के ऊपर ना निकल जाए। वहीं मौजूदा निवेशक इस स्ट़ॉक में 1250 रुपये के डीप स्टॉपलॉस के साथ बने रहें। आने वाले 3 महीने में यह शेयर 1600-1650 रुपये का लक्ष्य दिखा सकता है।

इसी तरह Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि लाइफ टाइम हाई छूने के बाद भी इस शेयर में अपट्रेंड बना हुआ है। इस स्टॉक में 1500 रुपये के इमीडिएट टार्गेट के लिए 1320 रुपये के स्ट़ॉपलॉस के साथ वर्तमान स्तर पर भी खरीदारी की जा सकती है। वहीं जिन निवेशकों के पास यह स्टॉक पहले से ही है वह 1320 रुपये पर ट्रेलिंग स्टॉपलॉस लगाकर इस स्टॉक को होल्ड करें।

बतातें चलें कि Butterfly Gandhimathi Appliances का शेयर 2021 का मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। 2021 में यह शेयर 566.40 रुपये से बढ़कर 1419.50 रुपये पर पहुंचा है। इस दौरान इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 150 फीसदी का रिटर्न दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।