डॉली खन्ना के इस पोर्टफोलियो स्टॉक में दिख सकता है ब्रेकआउट, एक्सपर्ट से जानें क्या आपको खरीदना चाहिए

इस स्टॉक में ₹220 से ₹225 के स्तर पर ब्रेकआउट आने की उम्मीद है

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 4:02 PM
डॉली खन्ना के इस पोर्टफोलियो स्टॉक में एक्सपर्ट की खरीदारी की राय

चेन्नई की बड़ी निवेशक डॉली खन्ना सस्ते शेयरों जो समय के साथ बेंचमार्क रिटर्न को मात देते हैं उसमें निवेश करने के लिए जानी जाती हैं। हालांकि रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries) का यह केमिकल स्टॉक पिछले दो महीनों से 190 रुपये से 225 रुपये की रेंज में साइडवे कारोबार कर रहा है। लेकिन शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के इस शेयर को लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि उन्हें निकट भविष्य में इस शेयर के 225 रुपये के स्तर के ब्रेक होने की उम्मीद है।

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार रेन इंडस्ट्रीज के शेयर की कीमत ऊपर की ओर बढ़ सकती है और यह जल्द ही क्लोजिंग बेसिस पर ब्रेकआउट देते हुए ₹220 से ₹225 के स्तर तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक बार जब इसमें ₹220 से ₹225 का स्तर ब्रेक होगा तो यह शेयर अगले एक से दो महीनों में ₹250 से ₹260 के स्तर पहुंच सकता है।

इस स्टॉक पर SMC Global Securities के सौरभ जैन ने कहा, "रेन इंडस्ट्रीज एक क्वालिटी कंपनी है, जिसके फंडामेंटल काफी मजबूत हैं। इसने Q1FY22 और Q2FY22 में मजबूत तिमाही नतीजे दिये हैं और अक्टूबर से दिसंबर 2021 तिमाही में नतीजे भी मजबूत आने की उम्मीद है। वहीं मजबूत तिमाही नतीजों ने रेन इंडस्ट्रीज को कर्ज नियंत्रित करने में मदद की है और ये एक और फंडामेंटल है जो रेन इंडस्ट्रीज के शेयर को आकर्षक बनाता है।"


बाजार में दूसरे दिन खरीदारी का जोश कायम, जानें मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा की बाजार पर राय और दमदार कॉल्स

Choice Broking के सुमीत बगाडिया ने कहा "डॉली खन्ना का यह पोर्टफोलियो स्टॉक अपसाइड मूव्स के लिए तैयार है और यह निकट अवधि में ₹220 से ₹225 तक जा सकता है। शॉर्ट टर्म निवेशक रेन इंडस्ट्रीज के शेयरों को वर्तमान भाव पर ₹220 से ₹225 के तत्काल लक्ष्य के लिए खरीदारी कर सकते हैं।"

सुमीत ने आगे कहा " रेन इंडस्ट्रीज का शेयर ₹220 से ₹225 के स्तर पर ब्रेकआउट देने के बाद अगले से 1 से 2 महीनों में ₹250 से ₹260 के स्तरों को छू सकता है। "

मिंट की खबर के मुताबिक जुलाई से सितंबर 2021 तिमाही के लिए रेन इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार डॉली खन्ना के पास कंपनी के 39,70,925 शेयर हैं, जो कंपनी के टोटल इश्यूड पेड अप कैपिटल (total issued paid up capital) का 1.18 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।