बाजार में दूसरे दिन खरीदारी का जोश कायम, जानें मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा की बाजार पर राय और दमदार कॉल्स

शिवांगी ने कहा कि निफ्टी बैंक में 35000 के ऊपर टिकने के बाद ही ट्रेडिंग के मौके बनेंगे

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 4:03 PM
Motilal Oswal की शिवांगी सारडा

बाजार में दूसरे दिन भी खरीदारी का जोश कायम है। निफ्टी 17200 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। हालांकि बैंक निफ्टी ऊपरी स्तरों पर थोड़ा फंसता दिख रहा है। ऐसे में हम ऑप्शन के आंकड़ों के जरिए समझने की कोशिश करेंगे कि राइटर्स दिसंबर की मंथली एक्सपायरी के लिए कौन सी रेंज देख रहे हैं। सीएनबीसी-आवाज़ पर आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा हैं। शिवांगी ने अपने दमदार कॉल्स के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।

फ्यूचर मार्केट में आज इन स्टॉक्स में दिखी LONG पोजीशन

ASTRAL, DEEPAK NITRITE, IRCTC और MFSL


फ्यूचर मार्केट में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORT COVERING

IDEA, RBL BANK, IBUL HSG और GAIL

फ्यूचर मार्केट में आज इन स्टॉक्स में दिखी SHORT पोजीशन

GRANULES, ABFRL, TORRENT PHARMA और POWER GRID

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, पहले दिन ही एक खिलाड़ी ने कमाया 7% रिटर्न, आज कहां लगा रहे हैं दांव

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17100 और 17300 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 16800 और 16900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 36500 और 36200 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 35000 और 35800 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सारडा की बाजार पर राय

शिवांगी सारडा ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि हम आज देख रहे हैं कि इंडेक्स में अच्छा मूव नजर आ रहा है और लगता है कि ये जारी रह सकता है। आज निफ्टी में जो मूव दिख रहा है वह आईटी काउंटर्स के बलबूते पर नजर आ रहा है। इसलिए आज हमारी निफ्टी पर खरीदारी करने की सलाह होगी लेकिन ये बाय ऑन डिक्लाइन यानी की गिरावट पर में खरीदारी करनी चाहिए। क्योंकि ऐसी आशंका है कि बैंकिंग स्टॉक्स की वजह से इसकी रफ्तार रुक सकती है।

टेलीकॉम कंपनियों को सरकार का नये साल का गिफ्ट, लाइसेंस की शर्तों में मिलेगी ढील

शिवांगी ने कहा कि निफ्टी में 17237 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 17100 के लेवल के नीचे स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 17400 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

बैंक निफ्टी के बारे में राय देते हुए शिवांगी ने कहा कि बैंक निफ्टी को पहले 35000 का लेवल होल्ड करना होगा। उसके बाद ही इसमें ट्रेडिंग के मौके बनेंगे। यदि ये इस लेवल को होल्ड करता है तो इसमें 35500 के स्तर भी देखने को मिल सकते हैं। लेकिन इसके लिए बैंकिंग शेयरों में कंसोलिडेशन के साथ मूवमेंट भी नजर आना चाहिए।

Motilal Oswal की शिवांगी सारडा के दमदार कॉल्स

L&T DEC FUT : खरीदें- 1906.05 रुपये, स्टॉपलॉस- 1865 रुपये, लक्ष्य- 1970 रुपये

IEX DEC FUT : खरीदें- 256.5 रुपये, स्टॉपलॉस- 250 रुपये, लक्ष्य- 265 रुपये

L&T INFOTECH DEC FUT : खरीदें- 7272.65 रुपये, स्टॉपलॉस- 7150 रुपये, लक्ष्य- 7580 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः TITAN

शिवांगी सारडा ने कहा कि इस महीने इस स्टॉक में तेजी नजर आयेगी लिहाजा इसका दिसंबर सीरीज का 2400 के स्ट्राइक वाला कॉल ऑप्शन 13 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें 25 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है। इसमें 4 रुपये का स्टॉपलॉस भी लगाएं।

(डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।