सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Nirmal Bang Sec की स्वाति होतकर, Yes Securities के अमित त्रिवेदी और Trader & Investor कुलदीप सिंह रंधावा के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
पहले दिन की स्वाती होतकर की टॉप कॉल ITI रही जिसने 3% का रिटर्न दिया
पहले दिन की अमित त्रिवेदी की टॉप कॉल NATCO PHARMA रही जिसने 3% का रिटर्न दिया
पहले दिन स्वाती होतकर के सुझाये स्टॉक्स ने 1.42% का निगेटिव रिटर्न दिया
पहले दिन अमित त्रिवेदी के सुझाये स्टॉक्स ने 6.71% का रिटर्न दिया
पहले दिन कुलदीप सिंह रंधावा के सुझाये स्टॉक्स ने 3.42% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Nirmal Bang Sec की स्वाति होतकर का दमदार स्टॉकः BUY Rallis India
स्वाती ने कहा कि इसमें 265 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 285 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 256 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का दमदार स्टॉकः BUY L&T Fin Holdings
अमित ने इस स्टॉक में 77.8 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 76 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 84 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
Trader & Investor कुलदीप सिंह रंधावा का दमदार स्टॉकः BUY Blue Star
कुलदीप ने कहा कि इस स्टॉक में 1009 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1090 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 973पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Yes Securities के अमित त्रिवेदी का दमदार स्टॉकः BUY Welspun Corp
अमित ने इस स्टॉक में 175.65 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 170 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 195 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।