डॉली खन्ना के इस स्टॉक में पिछले एक हफ्ते में 3 बार लगा अपरसर्किट, क्या है आपके पास?

डॉली खन्ना के इस पसंदीदा शेयर ने शुक्रवार को अपरसर्किट लगाया था। बता दें कि इस दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी

अपडेटेड Dec 21, 2021 पर 2:18 PM
Proficient Equities मनोज डालमिया का कहना है कि इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी बुलिश नजर आ रहा है।

Dolly Khanna portfolio: कमजोर मार्केट सेटिमेंट के बावजूद कुछ ऐसे क्वालिटी स्टॉक रहे है जो हाल की गिरावट में भी अपने शेयरधारको को अच्छा रिटर्न देते है। Butterfly Gandhimathi Appliances एक ऐसा ही शेयर है। डॉली खन्ना के इस पसंदीदा शेयर ने शुक्रवार को अपरसर्किट लगाया था। बता दें कि इस दिन कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी।

Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर ने शुक्रवार के अलावा बुधवार और गुरुवार को भी अपरसर्किट लगाया था यानी इस स्टॉक में पिछले हफ्ते के 5 कारोबारी दिनों से 3 कारोबारी दिनों में अपरसर्किट हिट किया था। हालांकि अभी भी मार्केट एक्सपर्ट्स को इस स्टॉक में और तेजी की उम्मीद है।

Proficient Equities मनोज डालमिया का कहना है कि इस स्टॉक का चार्ट पैटर्न काफी बुलिश नजर आ रहा है। इस स्टॉक को 1050 रुपये के आसपास 1117 रुपये के शॉर्ट टर्म टार्गेट के लिए खरीदने की सलाह होगी। इस खरीदारी के लिए 1019 रुपये का स्टॉपलॉस जरुर लगाए।


Negative Breakout:कल के कारोबार में BSE 500 के 250 स्टॉक 200-DMA के नीचे हुए बंद, बाजार में डाउनवर्ड ट्रेन्ड के संकेत

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि इस स्टॉक काचार्ट पैटर्न काफी बुलिश नजर आ रहा है। नीयर टर्म में 1070 रुपये के ऊपर बंद होने पर इस स्टॉक में ब्रेकआउट देखने को मिल सकता है। पोजिशनल निवेशकों को सलाह है कि वह वर्तमान भाव पर भी इस स्टॉक पर 1100-1150 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदें लेकिन निवेशकों को यह सलाह है कि वे 970 रुपये का थोड़ा डिपस्टॉपलॉस रखें और हर 4-5 फीसदी की गिरावट के बाद इसमें और शेयर जोड़ते जाए।

यह भी बताते चले कि डॉली खन्ना का यह पसंदीदा स्टॉक 2021 का मल्टीबैगर साबित हुआ है। यह स्टॉक इस साल 460 रुपये स बढ़कर 1045 रुपये का लेवल छुता नजर आया है। 2021 में अब तक इस शेयर ने 125 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Butterfly Gandhimathi Appliances के शेयर होल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो वित्त व्रष 2022 की दूसरी तिमाही में कंपनी में डॉली खन्ना की हिस्सेदारी 2,12,639 यानी 1.19 फीसदी थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।