शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जिसमें खिलाड़ी करेंगे मुकाबला और आपकी होगी कमाई
मिराज ने एसबीआई में 496 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
MoneyControl News
अपडेटेड Jan 03, 2022 पर 1:24 PM
खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर
सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते IDBI Capital के मिराज वोरा, मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ और LKP Securities के गौरव बिस्सा के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।
क्या हैं खेल के नियम
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
IDBI Capital के मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY SBI
मिराज ने कहा कि इसमें 466 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 496 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 457 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Jindal Stainless
अमित ने इस स्टॉक में 199 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 192 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 220 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Trident
गौरव ने कहा कि इस स्टॉक में 54 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 60 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 52 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
IDBI Capital के मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Bajaj Fin
मिराज ने कहा कि इसमें 7071 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7550 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 6910 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY L&T
अमित ने इस स्टॉक में 1922 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1880 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 2020 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Deepak Fert
गौरव ने कहा कि इस स्टॉक में 396 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 430 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 386 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
IDBI Capital के मिराज वोरा का कमाईवाला स्टॉकः BUY United Breweries
मिराज ने कहा कि इसमें 1580 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 1690 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 1550 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
मार्केट एक्सपर्ट अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY ICICI Bank
अमित ने इस स्टॉक में 751 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 730 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 785 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
LKP Securities के गौरव बिस्सा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Allcargo Logistics
गौरव ने कहा कि इस स्टॉक में 403 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 430 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 392 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।