Get App

शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां बनाया जा सकता है मोटा पैसा

wavesstrategy.com के आशीष कयाल ने निफ्टी पर बाय ऑन डिप्स की राय दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 06, 2022 पर 12:17 PM
शेयर बाजार का कमाई वाला खेल, जहां बनाया जा सकता है मोटा पैसा
रूपक डे ने ऑइल इंडिया के स्टॉक में 263 के स्तर पर 300 के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में LKP Securities के रूपक डे, Vighnahara Investment के विभोर वार्ष्णेय और wavesstrategy.com आशीष कयाल के बीच मुकाबला हो रहा है यानी कि पिछले 3 हफ्तों के विजेताओं के बीच मुकाबला हो रहा है। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें