Get App

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस मेटल स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स की खरीदारी की सलाह, जानिए क्या हो आपकी निवेश रणनीति?

Choice Broking के सुमीत बगड़िया का कहना है कि NALCO में वर्तमान लेवल पर भी खरीदारी की जा सकती है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 27, 2021 पर 10:35 AM
राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस मेटल स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स की खरीदारी की सलाह, जानिए क्या हो आपकी निवेश रणनीति?
95-100 रुपये के आसपास मिलने पर इस स्टॉक में 137 रुपये के लक्ष्य के साथ खरीदारी करनी चाहिए।

एल्युमिनियम और दूसरे मेटल की कीमतों में रिकॉर्ड हाई लगने और भारत सरकार द्वारा एल्युमिनियम पर 5 फीसदी एंटी डंपिंग ड्यूटी लगाने के साथ ही बाजार जानकारों का मानना है कि मेटल कंपनियों के तिमाही नतीजे जोरदार रहेंगे। इसमें नेशनल एल्युमिनियम कंपनी या NALCO भी शामिल है। स्टॉक मार्केट के एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह शेयर टेक्निकल और फंडामेटल दोनों नजरिए से मजबूत नजर आ रहे है ।

जानकारों का कहना है कि राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाले इस स्टॉक में 95-100 रुपये के बीच ₹137 रुपये के 3 महीने के लक्ष्य के लिए खरीदारी करनी चाहिए।

portfolio के अविनाश गोरक्षकर का कहना है कि पिछले 1 साल में एल्युमिनियम और दूसरे मेटल स्टॉक रिकॉर्ड हाई पर नजर आ रहे है और नियर टर्म में इनमें गिरावट की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। अनुमान है कि अगले महीने आनेवाले कंपनी के नतीजे काफी मजबूत रहेगे। इसके अलावा कंपनी अपने कर्ज की स्थित पर भी नियत्रंण हासिल करने की स्थिति पर भी सफल रही है। ऐसे में फंडामेटल नजरिए से यह स्टॉक काफी मजबूत नजर आ रहा है। यह एक ऐसा क्वालिटी स्टॉक है जिसको अपने पोर्टफोलियो में जोड़ना चाहिए। हालांकि यह एक सरकारी कंपनी है। इसलिए इसकी तेजी सीमित रहेगी। उम्मीद है कि अगले 3 महीने में यह शेयर 135-137 रुपये का स्तर दिखा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें