पीएसयू बैंक, बिजली और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयरों में मजबूती के चलते निफ्टी 17,900 से ऊपर बंद होने के साथ ही बेंचमार्क इंडेक्स 17 अगस्त को उच्च स्तर पर बंद हुए। सेंसेक्स करीब 417.92 अंक या 0.70% बढ़कर 60,260.13 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 119 अंक या 0.67% ऊपर 17,944.30 पर बंद हुआ।
जानते हैं कौन से ऐसे 10 स्टॉक्स रहे जिसमें आज सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला-
Bharti Airtel | CMP: Rs 723.60 | ये स्टॉक आज 2 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ। कंपनी ने दूरसंचार विभाग यानी कि भारत सरकार को हाल ही में 5G नीलामी में खरीदे गये स्पेक्ट्रम के लिए 8312.4 करोड़ रुपये का भुगतान किया।
Techno Electric | CMP: Rs 296.95 | कंपनी को FGD के लिए 1455 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी का शेयर 6 प्रतिशत उछल गया।
Bharat Gears | CMP: Rs 176.50 | ये शेयर आज 17 अगस्त को 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गया। कंपनी की फाइनेंस कमिटी ने बोनस शेयर पर विचार करने के लिए 19 अगस्त को बैठक करेगी।
Singer India | CMP: Rs 79 | राकेश झुनझुनवाला की निवेश कंपनी रेयर एंटरप्राइजेज (Rare Enterprises) ने एक ब्लॉक डील में 53.50 रुपये प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 42.5 लाख शेयर खरीदे। जिसके बाद ये स्टॉक करीब 14 प्रतिशत चढ़ गया।
RateGain Travel Technologies | CMP: Rs 309.70 | एयर इंडिया के साथ कंपनी द्वारा एयरगेन प्रोडक्ट के लिए समझौता करने की घोषणा के बाद रेटगेन का ट्रैवेल टेक्नोलॉजीज का शेयर 8 प्रतिशत से ज्यादा उछल गया।
Bajaj Hindusthan Sugar | CMP: Rs 8.95 | भारतीय स्टेट बैंक ने बजाज हिंदुस्तान शुगर के खिलाफ नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) में दिवाला याचिका दायर की है। कंपनी ने 16 अगस्त को एक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी है। इसके बाद आज कंपनी का शेयर 11 प्रतिशत तक लुढ़क गया।
Hindustan Zinc | CMP: Rs 285.80 | ये शेयर आज 2 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गया। पीटीआई ने रिपोर्ट छापी है कि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स उन पांच निवेश बैंकरों में से हैं, जिन्हें कंपनी में सरकार की 29.53 प्रतिशत शेष हिस्सेदारी की बिक्री का प्रबंधन करने के लिए चुना गया है।
Max Healthcare | CMP: Rs 387.05 | जीआईसी, कैपिटल ग्रुप ने मैक्स हेल्थ में केकेआर की पूरी हिस्सेदारी खरीदी। इसके बाद आज ये शेयर 2 प्रतिशत गिर गया।
NTPC | CMP: Rs 161.40 | कंपनी का स्टॉक आज हरे निशान में बंद हुआ। कंपनी ने वित्तीय संस्थानों से 5000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए एक टेंडर जारी किया है।
SBI Cards and Payment Services | CMP: Rs 998 | एक रिपोर्ट के मुताबिक आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त होने के बाद कंपनी क्रेडिट कार्ड जारी कर सकेगी। इस रिपोर्ट के बाद कंपनी का शेयर 3 प्रतिशत उछल गया।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)