कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सभी क्षेत्रों में बिकवाली के कारण बेंचमार्क इंडेक्सेस में 25 अप्रैल को लगातार दूसरे सप्ताह में गिरावट दर्ज की। बाजार में दिखी बिकवाली के चलते निफ्टी 17000 से नीचे गिरकर बंद हुआ। आज बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स 617.26 अंक या 1.08% गिरकर 56,579.89 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 218.00 अंक या 1.27% गिरकर 16,954 पर बंद हुआ।
ICICI Bank | CMP: Rs 754.95 | आज इस स्टॉक में 1 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। बैंक का मुनाफा 59.4 प्रतिशत बढ़कर 7,018.7 करोड़ रुपये रहा। बैंक की ब्याज आय 20.8 प्रतिशत बढ़कर 12,605 करोड़ रुपये रही। क्रेडिट सुईस ने इस पर 870 रुपये के टारगेट के साथ आटपरफॉर्म रेटिंग दी है।
BPCL | CMP: Rs 369.80 | आज ये शेयर करीब 6 प्रतिशत तक टूट गया। Vedanta Group के अनिल अग्रवाल ने कहा कि सरकार ने सरकारी कंपनी बीपीसीएल के विनिवेश की योजना को टाल दिया है जिसके बाद शेयर में जोरदार गिरावट देखने को मिली।
BHEL | CMP: Rs 51.80 | कंपनी को छह 6,000 HP Electric Locomotives का ऑर्डर मिला इसके बावजूद कंपनी का शेयर आज करीब 4 प्रतिशत लुढ़क गया।
TVS Motor | CMP: Rs 649 | आज ये स्टॉक हरे निशान में बंद हुआ। कंपनी ने PETRONAS के साथ एक एग्रीमेंट किया।
Religare Enterprises | CMP: Rs 132 | कल यानी 24 अप्रैल को एक एक्सचेंज फाइलिंग में फर्म ने कहा कि उसने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India (Sebi) के साथ सभी लिगेसी मुद्दों को हल कर लिया है। जिसके बाद आज स्टॉक की कीमत 12 प्रतिशत से अधिक बढ़ गई।
RailTel Corporation | CMP: Rs 112.90 | आज यानी 25 अप्रैल को शेयर में 3 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को ओडिशा सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से वर्क ऑर्डर मिला है।
Century Textiles | CMP: Rs 889 | आज यानी 25 अप्रैल को शेयर का भाव हरे निशान में बंद हुआ। सालाना आधार पर सेंचुरी टेक्सटाइल्स का Q4 में शुद्ध मुनाफा 86 करोड़ रुपये जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में कंपनी को 8.4 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वित्तीय वर्ष 2022 की चौथी तिमाही में आय 44.2 प्रतिशत बढ़कर 1,210.7 करोड़ रुपये रही जबकि पिछले साल की चौथी तिमाही में आय 839.4 करोड़ रुपये रही थी।
Mindtree | CMP: Rs 3,725 | 25 अप्रैल को शेयर 3 प्रतिशत टूट गया। माइंडट्री और सेपियन्स इंटरनेशनल कॉरपोरेशन (Sapiens International Corporation) ने बीमा कंपनियों को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में मदद करने के लिए एक साझेदारी की है।
PVR | CMP: Rs 1,735 | आज शेयर में 2 प्रतिशत की गिरावट आई। ब्लैकरॉक, इंक ने 21 अप्रैल को मल्टीप्लेक्स चेन ऑपरेटर पीवीआर में 37,613 इक्विटी शेयर ओपन मार्केट ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदे। इससे कंपनी में इसकी शेयरहोल्डिंग 4.95 प्रतिशत से बढ़कर 5.01 प्रतिशथ हो गई।
Torrent Power | CMP: Rs 540.50 | आज ये स्टॉक शेयर बाजार में सपाट बंद हुआ जो कि मंदी की चपेट में था। कंपनी ने स्काईपावर ग्रुप से 50 मेगावाट के सोलार पावर प्लांट का अधिग्रहण किया।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)