Gainers & Losers: आज 8 सितंबर को इन स्टॉक्स में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन

Interglobe Aviation के स्टॉक आज गिरावट के साथ बंद हुए। कंपनी द्वारा प्रेस रिलीज में कहा गया कि कंपनी के सह संस्थापक राकेश गंगवाल और उनका परिवार फर्म में 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी ब्लॉक डील के तहत बेचने की सोच रहे हैं जिसके बाद स्टॉक में गिरावट देखी गई

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 6:13 PM
आज सेंसेक्स 659 अंक या 1.12 प्रतिशत की छलांग के साथ 59,688.22 के स्तर पर बंद हुआ जबकि 50 शेयरों वाला निफ्टी 174 अंक या 0.199 प्रतिशत चढ़कर 17,798.40 के स्तर पर बंद हुआ

भारतीय इक्विटी बेंचमार्क ने इस हफ्ते के एक्सपायरी वाले दिन 8 सितंबर मजबूत प्रदर्शन किया। आज 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 659 अंक या 1.12 प्रतिशत की छलांग के साथ 59,688.22 के स्तर पर एक मजबूत नोट पर बंद हुआ। वहीं दूसरी तरफ 50 शेयरों वाला निफ्टी 174 अंक या 0.199 प्रतिशत बढ़कर 17,798.40 पर बंद हुआ।

आज कारोबारी सत्र के दौरान इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा एक्शन देखने को मिला

Interglobe Aviation | CMP: Rs 1,946.90 | कंपनी द्वारा एक प्रेस रिलीज में कहा गया कि कंपनी के सह संस्थापक राकेश गंगवाल और उनका परिवार एक ब्लॉक डील के जरिये फर्म में 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की सोच रहे हैं। इसके बाद स्टॉक का भाव लाल निशान में बंद हुआ।


Container Corporation of India | CMP: Rs 736.05 | शेयर का भाव 8 सितंबर को हरे रंग में बंद हुआ। कैबिनेट ने 7 सितंबर को भारतीय रेल की भूमि को दीर्घकालिक पट्टे पर देने की नीति को मंजूरी दी और लाइसेंस शुल्क को 6 प्रतिशत से घटाकर 1.5 प्रतिशत कर दिया। इसके बाद इस स्टॉक पर Nomura और Jefferies ने खरीदारी की रेटिंग देकर टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया।

Dealing Rooms में आज एक इंश्योरेंस और एक पीएसयू स्टॉक में दांव लगाने की मिली सलाह, जानें स्टॉक्स के नाम

Duroply Industries | CMP: Rs 181.95 | आज इस शेयर में 4 प्रतिशत का उछाल आया। टॉप निवेशक पोरिंजू वेलियाथ और लिट्टी थॉमस (Porinju Veliyath & Litty Thomas) ने प्रिफरेंशियल आवंटन के जरिये कंपनी में अतिरिक्त 2.12% हिस्सेदारी या 1.58 लाख शेयर खरीदे। इसके साथ, कंपनी में उनकी हिस्सेदारी 4.89% से बढ़कर 7.01% हो गई।

Capacite Infraprojects | CMP: Rs 182.45 | आज इस शेयर का भाव लाल निशान में बंद हुआ। न्यूक्वेस्ट एशिया इन्वेस्टमेंट्स II लिमिटेड ने 16 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान खुले बाजार लेनदेन के जरिये कंपनी में 2.36% हिस्सेदारी या 16 लाख इक्विटी शेयर बेचे हैं। इसके साथ ही कंपनी में इसकी हिस्सेदारी 9.75% से घटकर 7.39% हो गई है।

Schneider Electric | CMP: Rs 157.20 | कंपनी को कोलकाता में एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाकर वैक्यूम इंटरप्टर्स और वैक्यूम सर्किट ब्रेकर की उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए अपने निदेशक मंडल से मंजूरी मिलने के बाद आज शेयर का भाव 10 प्रतिशत चढ़कर 52-वीक हाई पर पहुंच गया।

Sonata Software | CMP: Rs 572 | इस शेयर में आज 6 प्रतिशत का उछाल नजर आया। कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने के लिए 10, 2022 को रिकॉर्ड डेट तय किया।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।