Gainers & Losers: तीन दिनों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद हुआ बाजार, इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में मंगलवार को भी तेजी जारी रही। बीएसई पर इंट्राडे के दौरान शेयर ने 1,043.15 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छूआ, जो उसका नया रिकॉर्ड हाई भी है

अपडेटेड May 31, 2022 पर 5:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एनएसई पर आज 1,720 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, 1548 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ

मई महीने के आखिरी दिन बाजार तीन दिनों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद हुआ है। Sensex आज 359.33 अंक यानी 0.64 फीसदी की गिरावट के साथ 55,566.41 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 76.90 अंक यानी 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 16,584.50 के स्तर पर बंद हुआ है। एनएसई पर आज 1,720 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, 1548 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 121 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

आज इन शयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

Mahindra & Mahindra | CMP: Rs 1,032 | महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में मंगलवार को भी तेजी जारी रही। बीएसई पर इंट्राडे के दौरान शेयर ने 1,043.15 रुपये का 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर छूआ, जो उसका नया रिकॉर्ड हाई भी है। दोपहर 1 बजे शेयर लगभग 4 फीसदी की मजबूती के साथ 1,037 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था। ऑटोमेकर ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही के दौरान पांच गुनी बढ़ोतरी के साथ 1,192 करोड़ रुपये का स्टैंडअलोन प्रॉफिट दर्ज किया। महिंद्रा ग्रुप की कंपनी का रेवेन्यू 28 फीसदी बड़कर 17,124 करोड़ रुपये हो गया, जबकि बीते साल समान तिमाही में यह 13,356 करोड़ रुपये के स्तर पर था।


Sun Pharma | CMP: Rs 865.15 |आज ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। दिग्गज फार्मा कंपनी Sun Pharma ने वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। चौथी तिमाही में कंपनी को 2,277.2 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही में कंपनी को 894.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। बता दें कि CNBC-TV18 के पोल में वित्त वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही में कंपनी को 1,719.3 करोड़ रुपये का मुनाफा होने का अनुमान लगाया गया था। चौथी तिमाही में कंपनी को 3,935.7 करोड़ रुपये का वन -टाइम (एकमुश्त घाटा) लॉस हुआ है। कंपनी के नतीजों ने बाजार को निराश किया है।

Titagarh Wagons | CMP: Rs 100.50 | टीटागढ़ वैगन भी आज लाल निशान में बंद हुआ है। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर 21.05 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, आय में सालाना आधार पर 55.5 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के नतीजे बाजार को पसंद नहीं आए हैं।

GAIL India | CMP: Rs 147.10 | आज ये शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है। कंपनी की तरफ से कहा गया है वह पेट्रोकेमिकल और ग्रीन एनर्जी में विस्तार के लिए खर्च बढ़ाएगी। साथ ही कंपनी देश भर में पाइपलाइन बिछाने पर अपना निवेश जारी रखेगी।

Life Insurance Corporation of India | CMP: Rs 810.85 | देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी LIC के शेयर आज 3% से ज्यादा गिर गए। मं कंपनी के शेयरों में गिरावट आने की वजह मार्च तिमाही के नतीजे रहे। मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 17% घटकर 2,409 करोड़ रुपए पर आ गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 2917.33 करोड़ रुपए था। फिस्कल ईयर 2022 की चौथी तिमाही में कंपनी की प्रीमियम से होने वाली आमदनी 18% बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपए रही। वहीं एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी की आमदनी 1.22 लाख करोड़ रुपए थी।

चीन से आई अच्छी खबरों के दम पर मेटल शेयरों ने भरी उड़ान, जानिए क्या आगे भी कायम रहेगा ये जोश

PC Jeweller | CMP: Rs 20.15 | आज ये स्टॉक 2 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी मुनाफे से घाटे में आई है। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी को 173 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है जबकि मार्च 2021 तिमाही में कंपनी को 60 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

Campus Activewear | CMP: Rs 365.50 | आज ये स्टॉक हरे निशान में बंद हुआ है। मार्च 2022 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 296 फीसदी की जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है और ये 39.60 करोड़ रुपए पर रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।